{"_id":"5bbb9664867a55286e5bba80","slug":"pm-narendra-modi-big-rally-in-rohtak-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019: रोहतक से आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी, कई क्षेत्रों पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा 2019: रोहतक से आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी, कई क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनबंधु सर छोटूराम की धरती पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और विधानसभा चुनावी बिगुल फूंकेंगे। अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में पीएम मोदी दूसरी बार हरियाणा के जाटलैंड में पधार रहे हैं। सांपला में दीनबंधु स्मृति रैली को संबोधित करने से पहले पीएम सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद रैली स्थल पर ही सोनीपत के बड़ी में लगने वाली रेल कोच फैक्ट्री की आधारशिला रखेंगे। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और सीएम मनोहर लाल ही पीएम की मौजूदगी में मंच से भाषण देंगे। पीएम का दोपहर तीन बजे सांपला पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इससे पहले मोदी साल 2015 में सोनीपत की राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में केजीपी एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने आए थे।
विज्ञापन
सियासी हलकों में चर्चा है कि करनाल के बजाए रोहतक में पीएम मोदी की रैली करवाकर भाजपा जाट समुदाय को साधना चाहती है। किसानों के नाम पर संदेश देकर कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो के चौटाला परिवार के मुकाबले बीरेंद्र सिंह को जाट नेता के तौर पर सामने लाना चाहती है।
विज्ञापन
रोहतक में पीएम की रैली
मोदी के मंच पर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश के सभी भाजपा सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। जबकि विधायकों और पूर्व विधायकों के लिए अलग से मंच बनाया गया है। वहीं, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा केवल सर छोटूराम की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में ही शामिल होंगे।
मनोहर गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां
पीएम मोदी के मंच पर आने के बाद कैबिनेट मंत्री व सर छोटूराम के नाती बीरेंद्र सिंह भाषण देंगे। वे अपने नाना के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद सीएम मनोहर लाल प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। आखिर में पीएम का भाषण होगा।

20 सेक्टर में बांटा रैली स्थल, एक सेक्टर में 800 कुर्सियां
सुरक्षा का जायजा लेते अधिकारी
करीब छह एकड़ में फैले रैली स्थल को आयोजकों ने 20 सेक्टरों में बांटा है। एक सेक्टर में 800 कुर्सियां लगाई गई हैं। रैली स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर पीएम मोदी सहित 25 वीवीआईपी बैठेंगे।
साउथ ब्लॉक के गेट से आएंगे पीएम
रैली स्थल के अंदर चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। साउथ ब्लाक के अंदर वीवीआईपी गेट हैं, जिसके अंदर से पीएम मोदी, सीएम, केंद्रीय मंत्री, तीनों राज्यपाल, मंत्री और सांसद प्रवेश करेंगे। जबकि वीआईपी गेट से विधायक और पूर्व विधायक प्रवेश करेंगे। नार्थ ब्लाक के अंदर मंडी रोड की तरफ से जनता के लिए प्रवेश द्वार बनाया गया है। एक गेट के अंदर 11 तो दूसरे में सात प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। दोनों में एक-एक प्रवेश द्वार महिलाओं के लिए होगा। काले कपड़े पहनकर आने वालों की इंट्री नहीं होगी।
पीएम छोटूराम संग्रहालय का करेंगे अवलोकन
प्रतिमा के अनावरण के बाद पीएम मोदी छोटूराम संग्रहालय का अवलोकन करेंगे। सोमवार को दिनभर प्रशासन की टीमों ने संग्रहालय को नया लुक दिया। एक संग्रहालय में जहां सर छोटूराम से जुड़ी चीजों को रखा गया है, वहीं दूसरे में प्रदेश सरकार की तरफ से हरियाणवी संस्कृति को दिखाने के लिए कृषि से जुड़े पुराने औजार व यंत्र रखे गए हैं। इसमें 2004 में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला द्वारा लाहौर से लाई गई दो कुर्सियां, दरी और दूसरा सामान भी रखा जाएगा