{"_id":"604f71f18ebc3ec8967e0618","slug":"pm-narendra-modi-and-manohar-lal-wishes-to-anil-vij-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और मनोहर लाल ने दी विज को जन्मदिन पर बधाई, हुड्डा बोले- विज 18 के, 50 का तो इनका तजुर्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी और मनोहर लाल ने दी विज को जन्मदिन पर बधाई, हुड्डा बोले- विज 18 के, 50 का तो इनका तजुर्बा
Mon, 15 Mar 2021 08:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Mar 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री अनिल विज को जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। सोमवार को पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व संस्थाओं के सदस्यों व भारी संख्या में लोगों ने भी अंबाला सदर बाजार टी प्वाइंट और उनके आवास पर मिलकर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि कार्यकर्ताओं व लोगों के आशीर्वाद की ताकत से ही वे पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। जनता का आशीर्वाद और सहयोग कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज 18 के, 50 का तो इनका तजुर्बा : हुड्डा
हरियाणा विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और भाजपा विधायक अभय सिंह यादव को विधानसभा अध्यक्ष ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तपाक से विज से पूछा कि आप कितने साल के हो गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता बोले कि हुड्डा साहब यह बात विज आपको कान में बता देंगे। लेकिन हुड्डा दोबारा विज से उनकी उम्र पूछी, जिस पर उन्होंने कहा कि 68 साल तो हुड्डा बोले कि विज साहब तो 18 साल के हैं, 50 साल का तो तजुर्बा है।