फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi send message to Himachal from Punjab soil

Punjab News: पंजाब की धरती से पीएम का हिमाचल को संदेश, बिलासपुर का जिक्र किया

Thu, 25 Aug 2022 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 12:19 AM IST
सार

पंजाब की गौरवगाथा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने पंजाब के युवाओं को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में पंजाब के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। उनके जज्बे की भाजपा कद्र करती है।

विज्ञापन
PM Modi send message to Himachal from Punjab soil
पीएम मोदी ने किया कैंसर अस्पताल का उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की धरती को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की चुनावी धरती को अपने भाषण में शामिल कर लिया। हिमाचल प्रदेश का नाम अपने भाषण में कई बार लेने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि कैंसर अस्पताल का फायदा हिमाचल प्रदेश के निवासियों को भी मिलेगा। हालांकि वहां बिलासपुर में एम्स है लेकिन वहां की जनता को जो स्थान पास पड़ेगा वहां इलाज सुगम होगा। पंजाब पीर पैगंबरों, स्वतंत्रता सेनानियों और शूरवीरों की धरती है, जो आज भी विरासत संजोए है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हिमाचल प्रदेश का विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने मंच पर अपने संबोधन के दौरान इस कैंसर अस्पताल को उत्तर भारत के बाकी राज्यों के लिए भी उपयोगी बताया। अपने लंबे चौड़े पंजाबी भाषण में जितेंद्र सिंह ने हिमाचल के अलावा लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर तक की सरहद को छुआ। उनकी पंजाबी भाषा की दाद देने में सीएम भगवंत मान भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन


पंजाब की गौरवगाथा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने पंजाब के युवाओं को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में पंजाब के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। उनके जज्बे की भाजपा कद्र करती है। पंजाब स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिवीरों की धरती है। तिरंगा अभियान के जरिये पंजाब ने इस परंपरा को बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली और कांग्रेसी रहे नदारद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अकाली और कांग्रेसी नहीं पहुंचे। अकाली इसलिए नहीं पहुंचे कि मोदी का अकालियों से मोहभंग हो चुका है। हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे के बाद से दोनों दलों की राहें अलग हैं। अन्यथा ऐसा आज तक नहीं हुआ कि मोदी पंजाब में हों और मंच पर प्रकाश सिंह बादल का नाम भी न लिया जाए। कांग्रेसियों के न जाने के पीछे कारण यह था कि गांधी परिवार पर लगातार हो रही ईडी की कार्रवाई से कांग्रेसी खफा हैं। अन्यथा पिछले दौरे के दौरान कांग्रेसियों ने यह बयान दिया था कि प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है, उनकी सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed