{"_id":"64184be13374b07742019644","slug":"pm-modi-praised-the-farmers-of-sirsa-of-haryana-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सिरसा के किसानों की पीएम मोदी ने की प्रशंसा, सांसद सुनीता दुग्गल का ट्वीट किया री-ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सिरसा के किसानों की पीएम मोदी ने की प्रशंसा, सांसद सुनीता दुग्गल का ट्वीट किया री-ट्वीट
Mon, 20 Mar 2023 05:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Mar 2023 05:38 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए कहा है कि सिरसा में हमारे किसान भाई-बहनों का यह प्रयास जहां पीएम मत्स्य संपदा योजना के फायदों को सामने लाता है तो वहीं यह महिला सशक्तिकरण का भी एक प्रतीक है। इससे सिरसा के किसानों का हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन
सांसद सुनीता दुग्गल का ट्वीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मत्स्य पालन योजना से किसान लाभांवित हो रहे हैं। सिरसा के किसानों पर आधारित स्टोरी को सांसद सुनीता दुग्गल ने ट्विटर पर साझा किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके ट्वीट को री-ट्वीट किया। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए कहा है कि सिरसा में हमारे किसान भाई-बहनों का यह प्रयास जहां पीएम मत्स्य संपदा योजना के फायदों को सामने लाता है तो वहीं यह महिला सशक्तिकरण का भी एक प्रतीक है। इससे सिरसा के किसानों का हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन
बता दें कि सांसद सुनीता दुग्गल ने 17 मार्च को एक ट्वीट किया था। इसमें सांसद ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि लवणीय भूमि और खारे पानी को कृषि प्रयोजनों के लिए अभिषाप माना जाता है। सिरसा के लोगों के लिए यह अब वरदान बनता जा रहा है। खारे पानी के स्तर में वृद्धि के कारण सिरसा में बड़े पैमाने पर भूमि बंजर होने लगी थी। सिरसा के किसानों ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक योजना पर स्वयं मॉनीटरिंग करते हैं और उपलब्धियों पर सराहना भी करते हैं। वे बधाई भी देते हैं। मैंने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद भी किया है। -सांसद सुनीता दुग्गल, सिरसा।