पीएम मोदी की पानीपत रैली की 4 अंदर की बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कद बढ़ गया। मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में उनकी ओर से की गई तैयारियों और निभाई जिम्मेदारी की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान पीएम ने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कई मौकों पर गंभीर और सलाह की मुद्रा में गुफ्तगू की। जबकि मंच पर मौजूद केंद्र में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले तीनों केंद्रीय मंत्रियों और हरियाणा के दो मंत्रियों से बातचीत में खास रुचि नहीं दिखाई, बल्कि उनका अभिवादन स्वीकार करने तक सीमित रहे।
पीएम मोदी दोपहर करीब 2:26 बजे मनोहर लाल के साथ मंच पर पहुंचे। जबकि केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री मेनका संजय गांधी, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, योजना और रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर पहले से ही मंच पर मौजूद थे। इसके अलावा हरियाणा की महिला और बाल विकास मंत्री कविता जैन, राज्य कृष्ण कुमार बेदी और फिल्म कलाकार माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं।
महिला मंत्री को दिया सम्मान
पीएम के मंच पर पहुंचते ही उनका अभिवादन किया और उन्होंने भी साधारण भाव से अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया और कुर्सी पर बैठ गए। उनके साथ वाली कुर्सी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल बैठ गए। माधुरी दीक्षित ने मुस्कराते हुए हाथ जोड़कर मोदी का अभिवादन किया तो उन्होंने भी मुस्कराहट बिखेर दी।
पहला भाषण सीएम ने दिया जो करीब आठ मिनट तक चला। इसी बीच राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपनी सीट से उठकर पीएम के पास पहुंचकर एक पर्ची दी।
उसे पढ़ने के बाद मोदी ने पर्ची सीएम को दिखाई और उनसे सलाह लेने की मुद्रा में बातचीत की। उसके बाद कई मौकों पर मोदी रह-रहकर कभी गंभीर और कभी हल्की फुल्की मुद्रा में सीएम से बात करते दिखे। मोदी के सीएम से बातचीत करने के दौरान हरियाणा से केंद्रीय सरकार में प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री कई बार अपनी कुर्सियों से उनकी देखते दिखे, मगर पीएम सिर्फ अभिवादन तक ही सीमित रहे।
कार्यक्रम समाप्त होते ही भीड़ उठ खड़ी हो गई। इसी बीच हरियाणा की महिला और बाल विकास मंत्री कविता जैन माइक पर पहुंची और मेजबानी निभाते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ना शुरू कर दिया। मंच पर मौजूद अन्य नेता धीरे-धीरे सीढ़ियों की ओर बढ़ना शुरू हो गए। मगर मोदी मंच के हर कोने पर जाकर हाथ-हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन करते रहे।
मगर इस अवधि में भी कविता जैन का धन्यवाद प्रस्ताव पूरा नहीं हुआ। जबकि पीएम का अभिवादन पूरा हो चुका था। मगर मोदी ने उनकी अनदेखी नहीं की और उनकी बात पूरी होने तक वहीं खडे़ रहे। बाद में बात पूरी होने के बाद ही वे सीढ़ियों की ओर बढ़ गए।