{"_id":"62d81dfb799e0e294d26505c","slug":"pm-modi-interacts-with-player-sharmila-of-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: PM मोदी ने रेवाड़ी की खिलाड़ी शर्मिला से किया संवाद, दिया जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: PM मोदी ने रेवाड़ी की खिलाड़ी शर्मिला से किया संवाद, दिया जीत का मंत्र
Wed, 20 Jul 2022 08:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:53 PM IST
सार
इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 से कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होंगे। कॉमनवेल्थ से पहले प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद कर जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन
वर्चुअल मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करती खिलाड़ी शर्मिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन से पहले बुधवार को देशभर के प्रतिभागी खिलाड़ियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। रेवाड़ी की शर्मिला से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विजेता बनकर भारत लौटने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दुनिया पर छा जाने का सुनहरा अवसर भारतीय खिलाड़ियों के पास है।
विज्ञापन
शर्मिला मूल रूप से महेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं और शॉटपुट की खिलाड़ी हैं। शर्मिला वर्तमान में रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल स्पर्धाओं में हरियाणा का विशेष मुकाम है और यहां के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने गांव, जिला, प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी दुनियाभर में रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने शर्मिला से कहा कि आपने 34 वर्ष की आयु में खेल में अपना कैरियर शुरू किया और मात्र दो वर्ष में गोल्ड मेडल भी जीतकर दिखा दिया। यह चमत्कार कैसे हुआ और आपकी प्रेरणा क्या है। आप देश के लिए रोल मॉडल हैं। शर्मिला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा उनके लिए पदक जीतने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के कुल 215 खिलाड़ियों में 31 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इनमें नीरज चोपड़ा, बॉक्सर, अमित पंघाल, संजी, सुमित, नीतू और जैसमीन, पहलवान बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश, आशु मलिक, साक्षी मलिक, पूजा सिहाग, नवीन, दीपक, दीपक पूनिया समेत मोहित ग्रेवाल शामिल हैं।