{"_id":"61e058a620ecf0434e4ce1be","slug":"pm-appreciates-efforts-of-haryana-for-prevention-of-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पीएम ने कोविड की रोकथाम के लिए प्रदेश के प्रयासों को सराहा, सीएम मनोहर लाल की थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पीएम ने कोविड की रोकथाम के लिए प्रदेश के प्रयासों को सराहा, सीएम मनोहर लाल की थपथपाई पीठ
Thu, 13 Jan 2022 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:21 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीसी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की पीठ थपथपाई। सीएम मनोहर लाल ने पीएम को प्रदेश की ताजा स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
मनोहर लाल
- फोटो : Twitter/@mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की है। गुरुवार शाम कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन व संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मोदी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग में हरियाणा की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
वीसी में उन्होंने संक्रमण के प्रसार को रोकने पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज चंडीगढ़ से जुड़े। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को स्वास्थ्य संसाधन मजबूत करने के लिए भेजी गई राशि का हरियाणा ने सही उपयोग किया है।
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने के मामले में राष्ट्रीय औसत से अधिक प्रतिशत वाले राज्यों में हरियाणा शुमार है। 15-18 वर्ष के बीच के किशोरों को वैक्सीन लगाने के मामले में भी हरियाणा राष्ट्रीय औसत से आगे रहने वाले राज्यों में है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने वीसी के दौरान प्रदेश के ताजा हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। रिकवरी रेट 95 फीसदी से अधिक बना हुआ है। सक्रिय मामले बढ़ने के साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी अधिक है। ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति भी जल्द ठीक हो रहे हैं।
स्वास्थ्य अमला पूरे प्रदेश में सक्रिय है और संक्रमितों के बारे में पूरी जानकारी रखने के साथ ही दिशा-निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट पर्याप्त संख्या में उत्पादन कर रहे हैं। अस्पतालों में बेड, जीवन रक्षक दवाइयों और वेंटिलेटर की कोई कमी है।