{"_id":"efefae4df35f7773a4b3345dd9e559bd","slug":"plot-cllotment-case-bhupinder-singh-hooda-will-appeal-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट आवंटनः धांधली के आरोपों को कोर्ट में चुनौती देंगे हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट आवंटनः धांधली के आरोपों को कोर्ट में चुनौती देंगे हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्लॉटों की बंदरबांट और एजेएल को लाभ पहुंचाने के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व सीएम हुड्डा अब कोर्ट में जाएंगे। वे कानूनी मामलों से जुड़े आरोपों को अदालत में चुनौती देंगे। उन्होंने प्लॉट आवंटन समेत किसी भी तरह की अनियमितता से इंकार किया।
विज्ञापन
अपने निवास पर बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व सीएम ने खुद पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार साल भर की असफलताओं को छिपाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे दूसरा कारण है, राजनीतिक प्रतिशोध।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार तीन मामलों में से दो सीबीआई को सौंप चुकी है, जबकि तीनों ही मामले रैक्सिल, मानेसर व पंचकूला प्लॉट आवंटन हाईकोर्ट में लंबित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को न तो न्यायपालिका पर भरोसा है और न ही जनता पर। सरकार लोगों का ध्यान अपनी नाकामियों से हटाने के लिए ही यह कदम उठा रही है।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा, ‘मैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हूं। न कभी झुका हूं, न झुकूंगा। न किसी दबाव में आया हूं, न दबाव में आऊंगा। मैं जनहित के काम करता रहूंगा। सरकार मुझे रोक नहीं सकती।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी सरकार और मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। सब कुछ मेरिट के आधार पर किया गया है। लीगल मैटर को हम कोर्ट में लड़ेंगे और जनता की लड़ाई को सड़कों पर लड़ा जाएगा।’ एजेएल को प्लॉट आवंटन के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि सरकार चाहे तो इस मामले की भी जांच करा ले।
भाजपा सरकार के एक साल में हुए दो घोटाले: हुड्डा
प्रदेश में दो घोटालों का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि पहला घोटाला विशेष गिरदावरी की आड़ में किया गया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें नष्ट हुईं, उन्हें मुआवजा नहीं मिला बल्कि कुछ चुनिंदा किसानों को नुकसान नहीं होने पर भी पैसा बांटा गया।
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में दूसरा बड़ा घोटाला धान की खरीद में हुआ है, जिसपर संबंधित विभाग का भी मानना है कि 39.6 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने जींद में संकेत दिया था कि सरकार आज जो धान सस्ते में खरीद रही है, वह कुछ दिन बाद बाजार में तीन हजार रुपये से ऊपर बिकेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने यह प्रचार किया कि चावल का एक्सपोर्ट बंद हो जाएगा, जोकि गलत था। उन्होंने कहा कि धान खरीद में सभी मिलरों को नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा मिलरों को ही लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की हाईकोर्ट के जज से जांच कराई जाए।
गीता जयंती का नहीं, सरकारी कार्यक्रमों का बायकाट
पूर्व मुख्यमंत्री ने रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा का नाम सरकारी कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र से अंतिम समय पर हटा दिए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस तब तक सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार जारी रखेगी, जब तक सरकार अपनी इस हरकत के लिए माफी नहीं मांगती।
यह पूछे जाने पर कि क्या गीता जयंती कार्यक्रमों का भी बहिष्कार होगा, हुड्डा ने कहा कि गीता जयंती हमेशा से प्रदेश में मनाई जाती रही है और यह किसी पार्टी का व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं है। कांग्रेस केवल सरकारी कार्यक्रमों का ही बहिष्कार कर रही है, गीता जयंती तो कांग्रेस हमेशा से मनाती रही है।