{"_id":"5732267f4f1c1bb955919d6e","slug":"pleasant-weather-after-rain-now-it-will-be-till-13-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबादी से मौसम हुआ खुशगवार: अब 13 मई तक ऐसा ही बना रहेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबादी से मौसम हुआ खुशगवार: अब 13 मई तक ऐसा ही बना रहेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 May 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद खुशगवार मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में आए बदलाव से गर्मी छू मंतर हो गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से दोपहर बाद बादल छा गए। शाम पांच बजे अंधेरा छा गया। उसके बाद हल्की-हल्की बारिश शुरू हो गई। शहर के आसपास बारिश होने से ठंडी-ठंडी हवाओं के झोंके महसूस किए गए। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मई तक शहर का मौसम ऐसे ही रहने वाला है।
विज्ञापन
न का तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मंगलवार को दिन का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर तक चंडीगढ़ का मौसम काफी गर्म था। उसके कारण तापमान अधिक दर्ज किया गया। सोमवार रात का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा नोट किया गया।
विज्ञापन
15 मई के बाद बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि 15 मई के बाद एक बार फिर से तापमान ऊपर चढ़ेगा। पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। इससे लोगों को एक बार फिर से गर्मी सताने लगेगी। उनका कहना है कि मानसून समय पर आने की उम्मीद है। रुक-रुक हो रही बारिश से मानसून पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। हालांकि इस पर भी नजर रखी जा रही है। 20 मई के आसपास ही इसके बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि मई के शुरुआती दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता रहता है। पिछले साल भी मई की शुरुआत में बारिश हुई थी।
विज्ञापन
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम कैसा रहने वाला है, उसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक 13 मई तक अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस तक नोट किया जा सकता है। अगले 24 घंटे में हरियाणा-पंजाब के एक दो इलाकों में 45 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।