फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plea in Punjab Haryana High Court Against Ban on Film Shooter

फिल्म ‘शूटर’ पर बैन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, निर्माता बोले- काफी नुकसान हो जाएगा हमारा

Sat, 22 Feb 2020 01:45 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Feb 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Plea in Punjab Haryana High Court Against Ban on Film Shooter
फाइल फोटो
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के जीवन पर आधारित पंजाबी फिल्म ‘शूटर’ पर पंजाब सरकार द्वारा पाबन्दी के खिलाफ अब फिल्म निर्माता ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए पाबंदी को वापस लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता केवल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया है की पंजाब सरकार ने बिना फिल्म को देखे ही 10 फरवरी को इसकी रिलीज पर पाबंदी लगा दी है। इस फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट भी जारी नहीं किया है और न हीं इस फिल्म को देखा गया है।
विज्ञापन


ऐसे में कैसे इस फिल्म पर आपत्ति जताते हुए पाबंदी लगाने के आदेश जारी कर दिए गए। निर्माता ने कहा था कि अगर इस फिल्म की रिलीज पर पाबंदी लगाई तो इससे उनका काफी नुकसान हो जाएगा। वैसे भी अभी शूटर फिल्म को सेंसर बोर्ड पास करेगा और वही तय कर सकता है कि फिल्म को रिलीज किया जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा याचिकाकर्ता ने इस फिल्म पर पंजाब सरकार द्वारा लगाई पाबंदी के आदेशों को रद्द किया जाए। वीरवार को हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में यह याचिका दायर कर दी गई है जिस पर जस्टिस लीजा गिल सोमवार को सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed