फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plea filed to allow dera chief to deliver ‘pravachan’ from jail

जेल से प्रवचन की अनुमति के लिए हाईकोर्ट पहुंचे राम रहीम के समर्थक

Tue, 23 Jan 2018 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Jan 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Plea filed to allow dera chief to deliver ‘pravachan’ from jail
राम रहीम - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा के समर्थकों ने डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी महाराज के जन्म दिवस 25 जनवरी को राम रहीम के प्रवचन के लिए जेल प्रशासन को इसके ब्रॉडकास्ट की व्यवस्था के निर्देश दिए जाने की हाईकोर्ट से अपील की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


मालवा इंसा फॉलोवर्स डेरा सच्चा सौदा एसोसिएशन बठिंडा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। एडवोकेट राव पीएस गिरवर के माध्यम से दाखिल याचिका में डेरा सच्चा सौदा के इतिहास और डेरा समर्थकों द्वारा किए गए समाज हित के कार्याें का ब्योरा सौंपा गया। याची ने कहा कि हर बार डेरा समर्थक समाज हित के लिए कार्य करते हैं और इसके लिए एक पैसा भी नहीं लिया जाता। इस बार अब शाह सतनाम जी महाराज के जन्म दिवस पर ऐसा ही करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही राम रहीम द्वारा समाज हित के लिए किए गए कार्यों और इसके चलते उनके 6 करोड़ समर्थकों केलिए गुरु की महिमा कितनी अहम है यह बताते हुए उनके 25 जनवरी को प्रवचन का जेल से ही ब्रॉडकास्ट करने की अनुमति दिए जाने की अपील की गई है। याचिका में कहा गया कि संवैधानिक अधिकारों के तहत यह मांग की जा रही है और साथ ही समाज के हित में यह मांग की जा रही है जिसके अनुमति दी जानी चाहिए। हाईकोर्ट इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'गुजरात दंगों के मामले में गवाहों को दिया गया था मौका तो मुझे भी मिले'

Plea filed to allow dera chief to deliver ‘pravachan’ from jail
खट्टा सिंह - फोटो : File Photo
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। सीबीआई कोर्ट ने उनकी छत्रपति हत्याकांड मामले में दोबारा बयान दर्ज करवाने के लिए दाखिल अर्जी खारिज कर दी थी। याची ने कहा कि गुजरात दंगों के मामले में कोर्ट ने ऐसे गवाहों को मौका दिया था जो डर के कारण अपने बयान दर्ज नहीं करवा पाए थे। इसी तर्ज पर उन्हें भी बयान दर्ज करवाने की अनुमति दी जाए और सीबीआई कोर्ट के फैसले को खारिज किया जाए। याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।

खट्टा सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए कहा कि वह रणजीत सिंह और पत्रकार छत्रपति की हत्या के समय डेरे में मौजूद था। उस दौरान ही इन घटनाओं को अंजाम दिया गया था और उस दौरान उसने अपने बयान भी दर्ज करवाए थे। बाद में डर और दबाव के कारण उसे बयान बदलने पड़े क्योंकि डेरा बहुत शक्तिशाली था और उसके अंधभक्त कुछ भी करने को तैयार थे। सरकारों का डेरे को पूरा समर्थन प्राप्त था।

अब साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को सजा सुनाई जा चुकी है और याची को कोई डर नहीं। ऐसे में वह इस मामले में गवाही देना चाहता है क्योंकि उसकी गवाही बेहद अहम है। पंचकूला की सीबीआई अदालत के समक्ष भी उसने अर्जी दाखिल कर गवाही रिकार्ड करने की अपील की थी। सीबीआई कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed