फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Players, soldiers, artists, Haryana Gaurav Samman, Randeep Surjewala

खिलाड़ियों, सैनिकों और कलाकारों को गौरव सम्मान, जानिए कौन-कौन हुआ सम्मानित?

Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Players, soldiers, artists, Haryana Gaurav Samman, Randeep Surjewala
खिलाड़ियों, सैनिकों और कलाकारों को गौरव सम्मान - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के रेड विशप में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की अध्यक्षता में प्रदेश के गठन के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस, हरियाणा प्रदेश खेत मजदूर कांग्रेस और हरियाणा कृषक समाज की ओर से हरियाणा गौरव सम्मान दिया गया। रणदीप सुरजेवाला ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कामयाबी का परचम लहराने वालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस दौरान खेल, कृषि और देश सेवा में सराहनीय योगदान देने वाले अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। प्रदेश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वालों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने अपने संबोधन में हरियाणा की 50 वर्ष की उपलब्धियां गिनाने सहित चुनौतियों को भी दूर करने को जरूरी बताया। उन्होंने समारोह में शामिल हस्तियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हरियाणा का गठन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कलम से हुआ। इसके बाद से हरियाणा ने एक के बाद एक कृषि, उद्योग, आईटी, खेल सहित कमोबेश हर क्षेत्र में देश में अपनी नई पहचान बनाई। महज 2.5 करोड़ जनसंख्या और छोटा प्रदेश होने के बाद भी हरियाणा के लोगाें के जज्बे की बदौलत देश में हरियाणा ने अलग स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि किसानों, जवानों और पहलवानों ने प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में इन्हें मिला हरियाणा गौरव सम्मान

Players, soldiers, artists, Haryana Gaurav Samman, Randeep Surjewala
खिलाड़ियों, सैनिकों और कलाकारों को गौरव सम्मान - फोटो : अमर उजाला
मास्टर नंदलाल दत्त
1925 से 1957 तक अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य रहे स्वतंत्रता सेनानी मास्टर नंदलाल दत्त 1919 से 1947 केदौरान लाहौर, मुल्तान, सियालकोट, डेरा गाजी खान, फिरोजपुर और रावलपिंडी की जेलों में रहे।

विजेंदर सिंह
ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर, जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

संतोष यादव
माउंट एवरेस्ट पर दो बार फतह कर तिरंगा फहराने वाली विश्व की पहली महिला। वर्ष 2000 में पद्मश्री का सम्मान मिला।

कृष्णा पूनिया
भारत की पहिला महिला एथलीट और राष्टमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता। भीम, अर्जुन अवार्ड के अलावा पद्मश्री सम्मान।

पंचकूला में इन्हें मिला हरियाणा गौरव सम्मान

Players, soldiers, artists, Haryana Gaurav Samman, Randeep Surjewala
खिलाड़ियों, सैनिकों और कलाकारों को गौरव सम्मान - फोटो : अमर उजाला
गीतिका जाखड़
भारत की पहली महिला पहलवान, जिन्हेें 2005 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ महिला पहलवान का सम्मान। हरियाणा पुलिस विभाग में डीएसपी।

रीतू रानी
भारतीय हॉकी टीम को 2014 एशियन गेम्स में रजत दिलाया। उनकी कप्तानी में 36 साल बाद ओलंपिक के लिए भारत ने क्वालीफाई किया।

सूबेदार संदीप कुमार
धुरंधर तीरंदाज। 2014 एशियन गेम्स, 2013 और 2014 एशिया कप में पदक विजेता तीरंदाज को 2015 में अर्जुन अवार्ड।

महावीर सिंह फौगाट
तीन महिला पहलवानों के पिता और कोच। बेटी गीता फौगाट ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में फ्रीस्टाइल रेस्लिंग में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। बबिता व विनेश फोगाट ने कॉमनवेल्थ में स्वर्ण जीते। विनेश को 2016 में अर्जुन अवार्ड। महावीर द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित।
 

पंचकूला में इन्हें मिला हरियाणा गौरव सम्मान

Players, soldiers, artists, Haryana Gaurav Samman, Randeep Surjewala
खिलाड़ियों, सैनिकों और कलाकारों को गौरव सम्मान - फोटो : अमर उजाला
दलेल सिंह रोड
वॉलीबॉल खिलाड़ी 1990 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कर्नल होशियार सिंह
15 दिसंबर 1971 को मेजर होशियार सिंह ने जरपाल में दुश्मन की चौकी पर कब्जा जमाने के निर्देश मिलते ही जान की परवाह किए बगैर मशीनगन पिट में घुसकर दुश्मन देश के 85 जवान मार गिराए। परमवीर चक्र से सम्मानित। रिटायर कर्नल का छह दिसंबर 1998 में देहांत हो गया।

सूबेदार योगेंद्र सिंह
भारतीय सेना में जेसीओ। कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता के लिए परमवीर चक्र। 19 वर्ष की आयु में यह सम्मान पाने वाले देश के सबसे छोटी उम्र के जवान।

मेजर बलवान सिंह
कारगिल युद्ध में अदम्य साहस के लिए महावीर चक्र। जुलाई 1999 में टाइगर हिल पर कब्जा करने के आदेश का पालन करते हुए घायल हुए, बावजूद इसके चार दुश्मन सैनिकों को मार गिराया।

कंवल नैन
1965 में अंबाला से फौज की मदद के लिए सामान लेकर जम्मू जाते हुए कठुआ में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले के बावजूद वाहन को रिम की मदद से विषम परिस्थितियों में सेना तक सामान पहुंचाया, जिन्हें सैनिक नहीं होने के बावजूद अशोक चक्र दिया गया।

उमराव सिंह यादव
झज्जर के पालरा गांव में जन्मे उमराव विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रॉयल इंडियन आर्टिलरी में ये पुरस्कार पाने वाले एकमात्र नॉन कमीशंड अधिकारी।

पंचकूला में इन्हें मिला हरियाणा गौरव सम्मान

Players, soldiers, artists, Haryana Gaurav Samman, Randeep Surjewala
खिलाड़ियों, सैनिकों और कलाकारों को गौरव सम्मान - फोटो : अमर उजाला
सूबेदार रामस्वरूप सिंह
25 साल की आयु में बर्मा में कैनेडी पीक पर जापानी चौकी पर हमले में वीरगति प्राप्त होने तक लड़ते रहे। बहादुरी के लिए विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित।

सिपाही हरी सिंह
1948 में पीर तील नाका पर हमले में जम्मू-कश्मीर के झांगर में दुश्मनों से लोहा लिया, महावीर चक्र से सम्मानित।  

शहीद रॉकी सिंह
कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादी हमले में 44 लोगों की जिंदगी बचाई। आतंकियों से लड़ते हुए बीएसएफ के कांस्टेबल ने जीवन का बलिदान दिया।

विक्रम कपूर
एटलस साइकिल ने सालाना 30 लाख साइकिल बनाकर हरियाणा को उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई।

धर्मवीर कंबोज
रिक्शा चालक से जैविक खेती विशेषज्ञ, जिन्हें तीन बार राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। इन्होंनेे एलोवेरा और स्टाईलिया की खेती शुरू की।

खिलाड़ियों, सैनिकों और कलाकारों को गौरव सम्मान

Players, soldiers, artists, Haryana Gaurav Samman, Randeep Surjewala
खिलाड़ियों, सैनिकों और कलाकारों को गौरव सम्मान - फोटो : अमर उजाला
हरपाल सिंह बाजवा
वैज्ञानिक तरीकेसे मशरूम की खेती में नई मिसाल कायम की।

बलजीत सिंह रेढु
दूध उत्पादन में नई ऊंचाई हासिल की, सालाना 150 करोड़ का टर्न ओवर।

कमला रानी
शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित।

पीएल पुनिया
प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी एवं सशक्त दलित नेता।

इसके अलावा जगमति मलिक, अरुण जैमिनी, मशहूर रैप सिंगर केडी और एमडी, मास्टर चंदगी राम सांगी, मेघना मलिक, यशपाल शर्मा सहित अन्य को भी हरियाणा गौरव सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed