यमुनानगरः मानसून की पहली बारिश से उफान पर सोम नदी, यमुना का जलस्तर बढ़ा, हाईअलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गुरुवार को मानसून की पहली बारिश हुई, लेकिन इससे सोम नदी उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिसके चलते अलर्ट जारी हो गया है। प्रशासन व पुलिस विभाग की ओर से यमुनानगर में बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई है।
हरियाणा पुलिस ने मानसून के दौरान जिला यमुनानगर में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना व अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए कमर कस ली है। बाढ़ बचाव कार्य में प्रशिक्षित पुलिस जवान तैनात रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि यमुनानगर जिला बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील है।
Add'l Director Gen of Police (Law&Order): 2 platoons of Indian Reserve Battalion (IRB) personnel with motor boats&flood rescue equipment have been provided to dist Yamunanagar. Police&civil admin are fully prepared to face any kind of situation & to ensure safety of ppl. #Haryana https://t.co/02mn4LIEI1
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) July 5, 2019
यहां इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) कर्मियों के दो दल मोटर वोट और बाढ़ बचाव उपकरणों सहित उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस और सिविल प्रशासन किसी भी हालात का सामना करने व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
कुल 62 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई हैं, जो किसी भी तरह की बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर जोखिम को कम करने के साथ-साथ बचाव एवं राहत कार्यों में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीमों व जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे।
प्रत्येक दल में एक एनजीओ, तीन हेड कांस्टेबल और 27 कांस्टेबल सहित कुल 31 पुलिस कर्मी होंगे। प्लाटून कमांडर किसी भी आपात स्थिति में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। इसके अतिरिक्त दोनों टीमें परिवहन, संचार और बाढ़ बचाव उपकरणों से लैस होंगी।