{"_id":"5da1908f8ebc3e93aa1933e8","slug":"plastic-free-india-plastic-bottles-will-ban-in-jeev-milkha-singh-golf-tournament","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय पहलः प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, गोल्फ टूर्नामेंट में नहीं दिखेगी प्लास्टिक की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय पहलः प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, गोल्फ टूर्नामेंट में नहीं दिखेगी प्लास्टिक की बोतल
Sat, 12 Oct 2019 02:06 PM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
water bottle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीटीआई ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसलिए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में होने वाला जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट प्लास्टिक मुक्त होगा। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब केइतिहास में यह पहली बार हो रहा है। 17 से 20 अक्तूबर तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट में पानी की प्लास्टिक की बोतल को बैन कर दिया गया है।
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) का यह महत्वपूर्ण गोल्फ टूर्नामेंट हैं। इसमें देश के बड़े गोल्फर्स शिरकत कर रहे हैं और खुद मिल्खा सिंह भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में 1.5 करोड़ की इनामी राशि विभिन्न वर्गों केविजेता और उपविजेता के बीच बांटी जाएगी।
गोल्फ क्लब के प्रधान संदीप सिंह संधू ने बताया कि देश को सिंगल प्लास्टिक मुक्त बनाने के फैसले का स्वागत करते हुए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पहली बार इस मुहिम का हिस्सा बनने जा रहा है। टूर्नामेंट में पानी की बोतल का इस्तेमाल नहीं होगा। इस टूर्नामेंट को देखने आने वालों को भी एडवाइजरी के यह जानकारी दी जा रही है।

पांच हजार लीटर लगता था पानी
टूर्नामेंट में देश के टॉप लेवल के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। वे सभी खेलते समय गोल्फ कोर्स पर अपने साथ थरमस रखेंगे। पीने के पानी के लिए गोल्फ कोर्स ने हर दो होल के बाद पानी का सेंटर बनाया है। जहां पर वह पानी भर सकेंगे। प्रधान संदीप संधू ने बताया कि इससे पहले ऐसे टूर्नामेंट में प्लास्टिक की बोतल में 5 हजार लीटर पानी की खपत होती थी।
होम ग्राउंड पर खेलना सुखद: जीव
जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब होम ग्राउंड है। यहां खेलना हमेशा मेरे लिए सुखद रहता है। पिछले साल बेहतर नहीं कर पाया था, लेकिन इस बार बेहतर करने की पूरी कोशिश रहेगी। जीव मिल्खा सिंह ने बताया कि सिटी केयुवा गोल्फर्स देश ही नही विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें अजितेश संधू, करणदीप कोचर, आदिल बेदी के खेल ने काफी प्रभावित किया है। इनमें जीत की भूख है।