फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   planned robbery in Jewelry showroom

ज्वेलरी शो रुम में बंद की तीसरी आंख, फिर किया ऐसा काम

Thu, 23 Mar 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Thu, 23 Mar 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
planned robbery in Jewelry showroom
ज्वेलरी शो रूम में चोरी - फोटो : अमर उजाला
जिस सीसीटीवी कैमरों को सुरक्षा के लिए आप अपने घरों या दफ्तरों पर लगाते हैं। उससे भी आपको धोखा मिल सकता है। तीसरी आंख का सहारा भी आपको बेसहारा कर सकता है। बटाला में जो कुछ हुआ है, उससे लोगों में अब तीसरी आंख की सुरक्षा के लिए सोचना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


स्थानीय सिटी रोड पर स्थित शहर के बीच ज्वेलर शो रूम में कुछ चोरों ने बुधवार की देर रात को दुकान की तीसरी मंजिल से सेंध लगाकर शो रूम से चांदी के जेवरात और कैश उड़ा लिया। शो रूम में वारदात को अंजाम देने वाले चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने दुकान में पहुंच कर सबसे पहले सभी सीसीटीवी कैमरों को स्विच ऑफ कर दिया। 
विज्ञापन


चौहान ज्वेलर शो रूम के मालिक यशपाल चौहान इसे अपनी खुशकिस्मती मान रहे हैं कि चोर शो रूम का स्ट्रांग रूम नही खोल सके। इस घटना की सूचना मिलती ही एसएचओ सिटी विश्वामित्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट टीम जांच में लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

11 साल बाद एक बार फिर वही शिकार

planned robbery in Jewelry showroom
ज्वेलरी शो रूम में चोरी - फोटो : demo
बता दें कि 11 साल पहले भी चोरों ने इस शो रूम को अपना निशाना बनाया था और तब भी नुकसान हुआ था । इस संबंध में जानकारी देते हुए चौहान ज्वेलर के मालिक यशपाल चौहान ने बताया कि बुधवार की रात उनकी दुकान की तीसरी मंजिल में सेंध लगाकर चोर मुख्य शो रूम में पहुंचे और शो रूम के छोटे-छोटे दराज में पड़ी चांदी के जेवरात और कैश लेकर फरार हो गए। 

उन्होंने बताया कि उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि उनकी खुशकिस्मती है कि चोर स्ट्रांग रूम खोलने में कामयाब नही हो सके पर इसके बावजूद उनका लाखों का नुकसान हो गया है। यशपाल चौहान ने बताया कि चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने आते ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद किया जिससे उनके फुटेज कैमरे में कैद न हो सकें। 

उन्होंने बताया कि  उन्होंने शो रूम में सुरक्षा को लेकर कई हाईटेक तरीके अपनाए पर इसके चोरों इसके बावजूद इस वारदात को अंजाम दे गग। इस संबंध में एसएचओ सिटी विश्वामित्र ने बताया कि पुलिस ने शो रूम के मालिक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

इस मामले में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, पर अब तक किसी चोर के फुटेज नही मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस वारदात को देखकर प्रतीत होता है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले लोग दो से ज्यादा थे। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed