फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to challenge imposition of NSA on Amritpal and his associates in High Court

Punjab: अमृतपाल और उसके साथियों पर NSA लगाने को चुनौती देने की तैयारी, SGPC कर रही हाईकोर्ट जाने पर विचार

Fri, 28 Apr 2023 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 01:21 AM IST
सार

एडवोकेट सियाल्का के साथ 'वारिस पंजाब दे' संगठन के कार्यकर्ताओं के पारिवारिक सदस्यों को लेकर गए हैं। उनके साथ एसजीपीसी के भी कुछ सदस्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के अन्य सदस्यों पर की गई कार्रवाई पंजाब में उपचुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए की गई है। 

विज्ञापन
Plan to challenge imposition of NSA on Amritpal and his associates in High Court
अमृतपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तारी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी गुरुवार को डिब्रूगढ़ पहुंची एसजीपीसी की टीम में शामिल सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियाल्का ने दी।

विज्ञापन


एडवोकेट सियाल्का के साथ 'वारिस पंजाब दे' संगठन के कार्यकर्ताओं के पारिवारिक सदस्यों को लेकर गए हैं। उनके साथ एसजीपीसी के भी कुछ सदस्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के अन्य सदस्यों पर की गई कार्रवाई पंजाब में उपचुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए की गई है। 
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों से बातचीत में सियाल्का ने बताया कि हम यहां हिरासत में लिए गए लोगों के परिवारों के सदस्यों के साथ आए हैं। यहां 10 लोग जेल में बंद हैं, जिनमें से आठ लोगों के परिवार के सदस्य हमारे साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि वे कैदियों से मिलेंगे और शुक्रवार शाम को पंजाब लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमृतपाल और उनके साथियों पर लगाए गए एनएसए के खिलाफ हाईकोर्ट जाने पर विचार हो रहा है और फिलहाल यह मामला एसजीपीसी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed