फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to celebrate Canada Thanksgiving Day on October 9

India-Canada Row: कनाडा से रची जा रही भारत विरोधी बड़ी साजिश, खुफिया एजेंसियां अलर्ट, वायरल पोस्टर से हड़कंप

Sun, 08 Oct 2023 10:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Oct 2023 10:28 AM IST
सार

कनाडा खालिस्तान समर्थक अब भारतीय राजनयिकों की हत्या करने के लिए उकसा रहे हैं। सरी स्थित श्री गुरु नानक गुरुद्वारे में पोस्टर लगाकर तीन भारतीय राजनयिकों की हत्या की मांग की है।यह वही गुरुद्वारा है जिसका अध्यक्ष हरदीप सिंह निज्जर था।

विज्ञापन
Plan to celebrate Canada Thanksgiving Day on October 9
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कनाडा में खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी नापाक कोशिश में जुट गए हैं। वह नौ अक्तूबर को पंजाब में कनाडा धन्यवाद दिवस मनाने की तैयारी में जुटे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद पंजाब में केंद्रीय और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसी बीच सांसद सिमरनजीत सिंह मान का कनाडा व निज्जर के साथ पोस्टर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पोस्टर में लिखा है सिख और मानवाधिकार पसंद नौ अक्तूबर को कनाडा के साथ थैंक्स गिविंग-डे मनाएं। यह पोस्टर फतेहगढ़ यूनिट द्वारा रिलीज किया गया है। पोस्टर में जरनैल सिंह भिंडरावाला, सांसद सिरमनजीत सिंह मान, हरदीप सिंह निज्जर, कनाडा के पीएम जस्टिन त्रुदो के अलावा स्थानीय इकाई के नेताओं की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत और कनाडा के बीच संबंधों में दरार आई हुई है। दोनों में आतंकवाद के मुद्दे पर कड़वाहट बनी हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित तनेजा का कहना है कि सांसद मान ने लोकसभा में जाने से पहले भारतीय संविधान की कसम खाई थी और अब उसी संविधान के खिलाफ देश के टुकड़े करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होगे। पंजाब में हिंदू सिख भाईचारा सांझ एक मिसाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कनाडा खालिस्तान समर्थक अब भारतीय राजनयिकों की हत्या करने के लिए उकसा रहे हैं। सरी स्थित श्री गुरु नानक गुरुद्वारे में पोस्टर लगाकर तीन भारतीय राजनयिकों की हत्या की मांग की है।

यह वही गुरुद्वारा है जिसका अध्यक्ष हरदीप सिंह निज्जर था। इसी गुरुद्वारे के सामने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गई थी। 21 अक्तूबर को खालिस्तानी समर्थकों ने फिर से वैंकूवर में भारतीय दूतावास के सामने 'किल इंडिया' जैसे नारों के साथ एक कार रैली का आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया है। 

कनाडा में इसका खासा विरोध भी हो रहा है। भारतीय मूल के जोगिंदर सिंह बासी का कहना है कि चंद लोग भारत व कनाडा के रिश्तें खराब कर रहे हैं। खालिस्तानी व कट्टरपंथी भारत को तोड़ना चाहते हैं और इसी चक्कर में दोनों देशों में काफी तनाव है। कनाडा में भारतीय राजदूत की हत्या के लिए लोगों को उकसाना एक बड़ा अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed