फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan made to stop cheating in CET

CET: तैयार हुआ फुलप्रूफ प्लान, फर्जी परीक्षार्थियों का परिणाम होगा रद्द, चार चरणों से गुजरना होगा

Wed, 21 Sep 2022 02:00 PM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Sep 2022 02:00 PM IST
सार

परीक्षार्थी तो परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले चार चरणों से गुजरना होगा। बायोमीट्रिक, फेस स्केनिंग, आइरिस और आधार कार्ड का मिलान शामिल है। इस पूरी प्रक्रिया और परीक्षा के दौरान की पूरी वीडियोग्राफी होगी।

विज्ञापन
Plan made to stop cheating in CET
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हरियाणा सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। दूसरों से परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थी का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा। आधार कार्ड, वीडियोग्राफी आदि तकनीक से फर्जी परीक्षार्थी की पहचान होगी और पेपर बिना चेक किए ही रिजेक्ट श्रेणी में डाल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


परिणाम में भी रोल नंबर के आगे रिजेक्ट ही लिखा जाएगा। फर्जीवाड़ा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पहले परिणाम के बाद नियुक्ति के समय बायोमीट्रिक निशान मिलाने के समय फर्जीवाड़ा सामने आता था। सिपाही, एसआई, क्लर्क, एएमएम समेत अन्य भर्तियों में दूसरों से परीक्षा दिलाने के मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


11.40 लाख युवाओं का भविष्य जुड़ा, इसलिए परीक्षा अहम
32 हजार पदों के लिए 5 व 6 नवंबर को होने वाली परीक्षा काफी अहम है। 11.40 लाख युवाओं का भविष्य जुड़ा होने के चलते सरकार हर हाल में परीक्षा में सफल तरीके से संपन्न कराने की कोशिश में है। कई गिरोह युवाओं से लाखों रुपये लेकर दूसरे युवकों से परीक्षा दिलाते हैं। सीईटी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए काफी मंथन के बाद अहम निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है फुलप्रूफ प्लान
परीक्षार्थी तो परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले चार चरणों से गुजरना होगा। बायोमीट्रिक, फेस स्केनिंग, आइरिस और आधार कार्ड का मिलान शामिल है। इस पूरी प्रक्रिया और परीक्षा के दौरान की पूरी वीडियोग्राफी होगी।

 

अब कोई फर्जी परीक्षा दे ही नहीं पाएगा, अगर कोई देता है तो उसका परिणाम रद्द किया जाएगा। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर किसी भी प्रकार का हंगामा न हो और परीक्षा बाधित न हो, इसलिए फर्जी व्यक्ति का परिणाम ही रद्द करने का फैसला लिया गया है। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed