फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   piyush goyal announce for electrcity connection in 7 days

अब सिर्फ 7 दिन में मिलेगी बिजली कनेक्शन, पीयूष गोयल का ऐलान

Fri, 14 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 14 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
  piyush goyal announce for electrcity connection in 7 days
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
एक जुलाई से प्रदेश में 30 दिन की बजाए केवल सात दिन के अंदर बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके साथ ही, साफ किया कि हरियाणा में बिजली की कमी नहीं है। सभी बिल भरें और 24 घंटे बिजली दी जाएगी। यह बात केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कही। वे वीरवार को जिला विकास भवन में प्रदेश के बिजली अधिकारियों के साथ निगमों के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ऊर्जा बचत के क्षेत्र में प्रभावी काम कर रही है। एलईडी बल्ब की कीमत 88 प्रतिशत तक घटाकर 65 रुपये कर दी गई है। प्रदेश को हर माह 30 लाख एलईडी बल्ब उपलब्ध करवाएं जाएंगे। वर्तमान में बिजली की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बिजली निगमों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों को बिजली बिलों की अदायगी करने के लिए प्रेरित करें, जिससे कि उन्हें 24 घंटे बिजली मिले।
विज्ञापन


साथ ही, चेतावनी दी कि अधिकारी ईमानदारी से काम करें। जो अधिकारी काम नहीं करना चाहता, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे सरकार की योजनाओं को अपनाएं जिससे कि उन्हें 24 घंटे बिजली मिलेगी और डीजल और इनवर्टर बैट्री के खर्चे से भी निजात मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीईएम और ऊर्जा मित्र एप लांच, 1912 पर करें शिकायत

  piyush goyal announce for electrcity connection in 7 days
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग की जीईएम और ऊर्जा मित्र एप लांच की गई है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इससे प्रदेश के सभी बिजली कनेक्शन का डाटा जोड़ा जाएगा। साथ ही एप के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली शेड्यूल का एसएमएस आएगा।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को पब्लिक के सहयोग से खत्म किया जा सकता है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत कर सकते हैं। 

ये रहे मौजूद 
मीटिंग में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव एके वर्मा, मुख्य अभियंता राजपाल सिंह, दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के निदेशक आरके बत्तरा, उपायुक्त अतुल कुमार, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम अरविंद मल्हाण, अधीक्षक अभियंता एसके बंसल, सुनील चावला और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed