फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pitwaya in Municipal hard and beaten by the other one

नपा में एक ने पीटा तो दूसरे ने पीटवाया

Fri, 19 Sep 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 19 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। नगरपालिका परिसर में दो कर्मचारी आपस में भिड़ गए। दोनों कर्मचारियों को चोटें आई हैं। इसी दौरान एक कर्मचारी के कुछ रिश्तेदार आए और दूसरे कर्मचारी को नगरपालिका परिसर में पीट दिया।
विज्ञापन


इसके चलते दोनाें कर्मचारियों को इलाज के लिये अस्पताल लाया गया जहां पर दोनों का उपचार कर कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार साहिल एवं पाला राम पिहोवा नगरपालिका में अस्थायी तौर पर कार्यरत हैं। पाला राम बिजली मेकेनिक है।

जबकि साहिल ऑफिस का कार्य देखता है। इसके साथ साथ ही साहिल को बिजली के सामान संबंधी चार्ज भी दिया हुआ है।

घायल साहिल ने बताया कि वीरवार को सुबह लगभग 11 बजे साहिल ने पाला राम को शहर में बिजली ठीक करने के बारे में कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। हाथापाई में पालाराम ने कोई नुकीला बिजली उपकरण मार दिया।
विज्ञापन


जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जब नगरपालिका कार्यालय में कुछ पार्षद मामले को सुलझाने के लिये बातचीत कर रहे थे तभी कुछ युवक आए और पालाराम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाया तो नगरपालिका के अन्य कर्मियों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। पालाराम को भी प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने एकत्रित होकर नारेबाजी की और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए नगरपालिका सचिव को शिकायत की।

मामले की जांच कराएंगे : नपा सचिव
पिहोवा नगरपालिका सचिव निर्मल प्रकाश ने बताया कि साहिल और पाला राम को आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत नगरपालिका में काम पर रखा गया है।

जो घटनाक्रम हुआ है वह गलत है। इसकी जांच कराई जायेगी। ताकि पता लग सके कि गलती किसकी थी। फिलहाल दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित में शिकायत कर दी है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।


अस्पताल में दाखिल कर्मी की व्यथा
एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल पालाराम पुत्र रामकिशन ने बताया कि वह नगर पालिका में अस्थायी कर्मचारी के रूप में बतौर इलेक्ट्रीशियन काम कर रहा है।

पालाराम के मुताबिक उसने नगर पालिका पिहोवा के कंप्यूटर ऑपरेटर साहिल से सामान मांगा था क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष ने स्टोर की चाबी साहिल को दी है।

पालाराम का आरोप है कि सामान देने की बजाय साहिल ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और इसके कुछ देर बाद साहिल ने एक महिला पार्षद के पति एवं अन्य 10-12 लोगों को फोन कर नगरपालिका में बुलाया। जिसके बाद आरोपी उसे पीटकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed