फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pistol recovered from gangster Kali's henchmen

गैंगस्टर काली के गुर्गे से पिस्टल व कट्टा बरामद

Thu, 14 Apr 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pistol recovered from gangster Kali's henchmen
चंडीगढ़। जिला अपराध प्रकोष्ठ ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी काली शूटर के गुर्गे को गिरफ्तार कर पिस्टल, कट्टा और 10 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गांव कजहेड़ी निवासी करन (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ के प्रभारी नरेंद्र पटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को सेक्टर-52 कजहेड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नाके पर संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली गई तो .32 बोर की पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसके घर से एक कट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

अलीगढ़ से आए थे हथियार, रौब जमाने के लिए रखता था
आरोपी ने बताया कि उसने उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ से ये हथियार मंगवाए थे। पुलिस के मुताबिक करन गैंगस्टर रविंदर उर्फ काली उर्फ काली शूटर का गुर्गा है। आरोपी 2018 में एक मामले में जेल में गया था। उस समय करन जेल की बैरक में काली के साथ बंद था। यहीं से वह काली के संपर्क में आया। आरोपी काली को जेल में कपड़े भी पहुंचाता था। करन ने काली शूटर को देखतेे हुए रौब जमाने के लिए अपने पास हथियार रखे थे। पुलिस रिमांड पर आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसे हथियार किसने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी करन से पिस्टल, देसी कट्टा और 10 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी का अदालत से तीन का रिमांड हासिल किया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उस तक हथियार कैसे पहुुंचे।
-प्रभारी नरेंद्र पटियाल, प्रभारी जिला अपराध प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed