{"_id":"f40e2c6552297bd688393afb9f3aa3a0","slug":"pihova-s-tagore-public-school-to-xii-became-lieutenant-satmit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा के टैगोर पब्लिक स्कूल से बारहवीं करने वाली सतमीत बनीं लेफ्टिनेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा के टैगोर पब्लिक स्कूल से बारहवीं करने वाली सतमीत बनीं लेफ्टिनेंट
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 21 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
डेरा फतेह सिंह की छात्रा सतमीत कौर को फौज में लेफ्टिनेंट चुना गया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा रही सतमीत कौर ने बातचीत में कहा कि उसने 2006 में पिहोवा के टैगोर पब्लिक स्कूल से 10 जमा 2 की परीक्षा पास करने के बाद कैथल के एचसीटीएम कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में एमटेक करने के बाद 2013 में लेफ्टिनेंट की परीक्षा दी।
जिसमें टॉप करने के बाद उसका चयन हुआ। सतमीत कौर ने बताया कि उसका शुरू से ही सपना भारतीय सेना में सेवा करने का रहा। उसके पिता महल सिंह व माता अमरजीत कौर ने उसे सदैव प्रोत्साहित किया।
इतना ही नहीं स्कूल के दिनों में भी शिक्षकों ने उसका भरपूर मार्गदर्शन किया। उसने बताया कि सेवा के दौरान मिलने वाली ट्रेनिंग बेहद कठिन होती है।
एक बार तो मन सब कुछ छोड़कर घर आने को करता है, लेकिन देश सेवा का जज्बा सबसे ऊपर है, जिसके चलते किसी प्रकार की बाधा नहीं आती।
सतमीत कौर ने युवाओं से अपील की है कि वे सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी लगन व मेहनत के साथ शिक्षा प्राप्त करे। उसके अनुसार इनडोर गेम की बजाय खेल के मैदान में बहाया गया पसीना बेहद काम आता है।
विज्ञापन
टैगोर स्कूल के एमडी कीमती लाल वत्ता व प्रिंसिपल टीडीएस भारद्वाज ने कहा कि स्कूल हमेशा सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मार्ग दर्शन प्रदान करता है।