फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pierre Jenre's works for the city were shown through art work

पियरे जेनरे की शहर के लिए किए कामों को आर्ट वर्क के जरिए दिखाया

Tue, 23 Mar 2021 02:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Pierre Jenre's works for the city were shown through art work
चंडीगढ़। पर्यटन विभाग ने पियरे जेनरे की 125वीं जयंती पर सोमवार को रोज गार्डन के अंडरपास में प्रदर्शनी आयोजित की। 23 फोटो फ्रेमों में पियरे जेनरे के शहर में किए गए कामों को दिखाया गया।
विज्ञापन

इनमें सेक्टर- 5 के उस मकान की फोटो भी लगाई गई, जिसमें वे रहते थे। इसके साथ ही उनके बनाए गए स्कूल, घर, कॉलेज, फर्नीचर की फोटो भी प्रदर्शनी में दिखाई गई। कलाकार वरुण ने प्रदर्शनी में पियरे जेनरे की तस्वीर पेपरशीट पर बनाई। तस्वीर को 16 सफेद पेपरशीट पर बनाया गया। इसे बनाने में दस दिन लगे। इस तस्वीर में पियरे जेनरे के बनाए विभिन्न फर्नीचर को रंगों के
विज्ञापन

जरिए बनाया गया।
एमएन शर्मा आर्किटेक्ट्स सोसाइटी की ओर से प्रदर्शनी के दौरान पियरे जेनरे के कामों की एंट्री मंगवाई गई थी। इनमें तीन कलाकारों के काम फाइनल किए गए। इन्हें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए इनामी राशि बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्थान पर आने वाले उज्ज्वल ने अपने आर्ट वर्क में एक डायरी पर पियरे जेनरे के फर्नीचर को दर्शाया है। इन्हें आठ हजार रुपयेे की इनामी राशि भी मिली। वहीं आर्किटेक्ट कॉलेज की छात्रा वृद्धि जैन ने अपने आर्ट वर्क में बैग बनाया जिस पर जेनरे का काम दिखाया गया। इन्हें दूसरा स्थान और 5 हजार रुपये का इनाम मिला। इनके अलावा वेब डिजाइनर समर्थ जैन और आर्किटेक्ट श्वेता को तीसरा स्थान मिला। इनाम के तौर पर इन्हें तीन हजार रुपये की राशि भेंट की गई। इन्होंने अपने काम में मग में पियरे जेनरे के बनाए बिल्डिंग, बैग में मकानों की खिड़कियों को दिखाया।

वर्षों तक गुम रहा स्कलप्चर भी दिखाया
आर्ट प्रदर्शनी में एक स्कलप्चर भी दिखाया गया। यह एक ममेंटो की शेप में है। इसे पियरे ने बनवाया था। यह सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन के पास नर्सरी स्कूल में वर्षों पहले स्थापित किया था। कई वर्षों तक यह लुप्त रहा। शहर के गाइड संजीव शर्मा ने इसी महीने 1 मार्च को इसे नर्सरी स्कूल के पीछे झाड़ियों में ढूंढ निकाला था। यह तीन टुकड़ों में गिरा हुआ था। इसे अब दोबारा से पुराना आकार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed