फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Picture of Balbir Singh Sr. made from hockey-ball

हॉकी-गेंद से बनाया बलबीर सिंह सीनियर का चित्र

Sun, 11 Oct 2020 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Picture of Balbir Singh Sr. made from hockey-ball
बलबीर सिंह सीनियर के बनाए चित्र के साथ वरुण टंडन। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। हॉकी के पितामह स्व. बलबीर सिंह सीनियर के जन्मदिवस के अवसर विजुअल आर्टिस्ट वरुण टंडन ने उनका चित्र बनाकर समर्पित किया। वरुण टंडन ने शनिवार को उनके जन्मदिवस पर उनके चित्र को सेक्टर- 42 स्थित हॉकी स्टेडियम के टर्फ पर लगाया। इस चित्र को बनाने में दस दिन का समय लगा। इसकी लंबाई 23 फुट और चौड़ाई 15 फुट है। इसमें कुल 80 सफेद चार्ट पेपर का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर भी मौजूद रहे। उन्होंने वरुण की तारीफ करते हुए कहा कि नाना जी के जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा और क्या हो सकता है। वरुण ने बलबीर सिंह का यह शानदार चित्र सफेद पेपर पर बनाया है। इसमें खास बात यह रही कि इसे हॉकी और गेंद से बनाया। उन्होंने हाथ मे ब्रश पकड़ने की जगह हॉकी को पकड़ा। हॉकी गेंद को काली स्याही में डुबाया और इसके बाद हाथ में पकड़ी हॉकी की मदद से उसे घुमाते-घुमाते पूरा चित्र तैयार किया।
विज्ञापन

कई नामी हस्तियों की तस्वीरें बनाईं
वरुण ने बताया कि देश और समाज के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाले हस्तियों के वह चित्र बनाते हैं। वह हाल ही में गांधी जयंती पर नमक से गांधी जी की प्रतिमा, पेंसिल के बुरादे से नेक चंद की प्रतिमा और गायक गुरदास मान की ऑडियो टेप की रील से तस्वीरें बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed