फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Physical hearing started in district court in Chandigarh

चंडीगढ़ में जिला अदालत में शुरु शारीरिक सुनवाई

Tue, 13 Jul 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Physical hearing started in district court in Chandigarh
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला अदालत के सेशन जज को एक पत्र जारी कर अदालतों में शारीरिक सुनवाई के निर्देश दिए हैं। पत्र में सभी न्यायिक अधिकारियों को रोजाना अदालत में बैठकर शारीरिक सुनवाई के निर्देश दिए गए हैं। न्यायिक अधिकारियों समेत पुलिस के सीनियर सुपरिंटेंडेंट, मॉडल जेल प्रमुख, जिला अदालत की बार एसोसिएशन के प्रधान और सिक्योरिटी इंजार्च को भी ऑर्डर की प्रति भेज दी गई है।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कोर्ट रूम में वकीलों की संख्या सीमित रहे। इसके अलावा भारत सरकार के कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करते हुए ही अदालत में आरोपियों और गवाहों को पेश किया जाए। कोरोना के चलते पिछले लगभग डेढ़ साल से अदालत में मामलों पर सुनवाई रुकी हुई थी। इससे वकीलों और मुवक्किलों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक संकट के चलते कई वकीलों ने शारीरिक सुनवाई के लिए प्रदर्शन भी किया था। अदालतें बंद होने से वकीलों के पास काफी काम लंबित पड़ा है। वहीं, अदालतों में भी मामलों की संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed