फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Photo of former head of Baltana Market Committee waving gun goes viral

Chandigarh News: गन लहराते हुए बलटाना मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान की फोटो वायरल

Mon, 01 Apr 2024 07:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Photo of former head of Baltana Market Committee waving gun goes viral
जीरकपुर। पंजाब में सरकार की ओर से गन कल्चर को प्रमोट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, इसके अलावा इस समय देश में चुनाव चल रहे हैं। जिसके चलते किसी भी व्यक्ति को गन कल्चर को प्रमोट करने या गन खुले में लेकर घूमने पर मनाही है। ताजा मामला बलटाना का है। जिसमें बलटाना पीर बाबा रोड मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान मनोज गर्ग ऊर्फ काला ने सोशल मीडिया के जरिये ग्रुप्स में अपनी तस्वीर साझी की है। जिसमें वह अपने कुछ साथियों के साथ गन लेकर बैठे व खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक युवक तो गन को लोड करते हुए भी दिखाई दे रहा है। सभी तस्वीरों को बलटाना क्षेत्र में मार्केट कमेटी के नाम पर साझा किया गया है। इसकी चर्चा बलटाना एरिया में जोरों पर है। हालांकि पूर्व प्रधान मनोज उर्फ काला की ओर से कहा जा रहा है कि यह एक गीत की शूटिंग की तस्वीरें हैं। जिसमें उनके दोस्त हैं, उन्होंने सिर्फ फोटो खिंचवाई थी और सभी गन नकली है। हालांकि मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस मामले की जांच करने की तैयारी में है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कोट
मुझे नहीं पता था कि इससे किसी को कोई प्रॉब्लम हो सकती है, मैंने तो केवल अपने टशन के लिए फोटो डाली थी। यह तो एक शूटिंग की फोटो है और जो गन पकड़ी है, वह टॉय गन है।
विज्ञापन


मनोज गर्ग ऊर्फ काला, पूर्व प्रधान मार्केट बलटाना

कोट्स

यह फोटो उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इसके अलावा मनोज गर्ग ऊर्फ काला को सोमवार को थाने बुलाया गया है। फोटो की जांच भी की जाएगी की फोटो कहां की है और कहां से वायरल की गई है। इसकी गंभीरता से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कुमार, चौकी इंचार्ज बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed