फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Photo exhibition adorned with natural colors

कुदरत के रंगांे से सजी फोटो प्रदर्शनी

Fri, 13 Dec 2019 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Photo exhibition adorned with natural colors
चंडीगढ़। बामा अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से वीरवार को 21वीं सलाना प्रदर्शनी की शुरूआत सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम आर्ट गैलरी में हुई। यह प्रदर्शनी 15 दिसंबर तक चलेगी। वीरवार को प्रदर्शनी का उद्धाटन ज्वांइट कमीशनर सेंट्रल जीएसटी, पंचकूला मिसेज रचना सिंह ने किया। प्रदर्शनी में 5 से लेकर 82 आयु वर्ग के आर्ट प्रेमियाें की कुल 200 फोटो प्रदर्शनी में सजाई गई हैं। यह फोटो वाटर कलर और अन्य रंगाें से बनाई गई हैं। अकादमी की डॉयरेक्टर और फाउंडर भारती शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी अकादमी को 1991 में बनाया। मुझे शुरू से ही आर्ट में दिलचस्पी रही है, इसलिए अपने पति रामकुमार शर्मा जो कि सेकटर-10 के आर्ट्स कॉलेज के पासआउट हैं केसाथ मिलकर कला प्रेमियाें के लिए बामा अकादमी की स्थापना की।
विज्ञापन

कई थीम पर है प्रदर्शनी- बामा अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से 21वीं सलाना प्रदर्शनी में अकादमी के सदस्याें की ओर बनाई गई फोटो को सजाया गया है। इन फोटो को युवा से लेकर बड़ी उम्र के लोगों ने बनाया है। प्रदर्शनी में कलाकारों ने कुदरत के रंग, रोजाना जिंदगी में होने वाली बाताें, जिंदगी से जुड़ी बाताें को रंगाें के जरिये दर्शाया है। इनमें स्कूली बच्चाें का आर्ट वर्क भी शामिल है।
विज्ञापन

री बर्थ पर पेटिंग- नीरू मुंजाल ने आर्ट प्रदर्शनी में री बर्थ पर आधारित वर्क किया है। इन्हाेंने मछली की पेंटिंग बनाई, जिसमें इन्हाेंने मनुष्य के दोबारा से जन्म को दर्शाया है। नीरू मुंजाल ने बताया कि बामा अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स अकादमी के पहले बैच की स्टूडेंट रही हैं और मौजूदा समय में सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल में आर्ट की टीचर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुदरत के रंग दिखाए- फोटो प्रदर्शनी में अपने वर्क को लेकर पहुंचे मुकेश ने बताया कि उन्हाेंने कुदरत के रंगाें को अपने फोटो में दर्शाया है। अपनी पेटिंग में वाटर कलर का इस्तेमाल किया है। वहीं रेनू ने बताया कि मैने मेडिटेशन पर अधारित वर्क किया है। प्रदर्शनी में 10वीं की छात्रा सीरत वेस्ट मैटीरियल लेकर पहुंची। जिसकी प्रदर्शनी में पहुंचे लोगाें ने काफी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed