फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PhD degree holders are forced to sell vegetables in AAP govt says Pratap Singh Bajwa

Punjab News: PhD सब्जी वाले पर पंजाब में गरमाई सियासत, प्रताप बाजवा ने भगवंत मान सरकार को घेरा

Wed, 27 Dec 2023 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Dec 2023 09:36 PM IST
सार

पंजाब में पीएचडी सब्जी वाले पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पूरे मामले में पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

विज्ञापन
PhD degree holders are forced to sell vegetables in AAP govt says Pratap Singh Bajwa
प्रताप सिंह बाजवा और सब्जी बेचने वाले संदीप सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने शिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दावों पर निशाना साधते हुए कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में बेरोजगारी खत्म करने के लिए झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि हाल में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले संदीप सिंह अमृतसर की गलियों में सब्जी बेचने को मजबूर हैं। उनके पास एमए की पांच डिग्रियां हैं लेकिन वे आप सरकार के राज्य में सब्जियां बेचने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


बाजवा ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब में 15 से 29 साल के बेरोजगार युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इस साल जुलाई से सितंबर तक पंजाब में उपरोक्त आयु वर्ग में 36.5 प्रतिशत बेरोजगार युवा थे। रोज देखा जा रहा है कि बेरोजगार या अनियमित रोजगार वाले युवा स्थायी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले एक बेरोजगार सहायक प्रोफेसर बलविंदर कौर ने आप सरकार द्वारा नियमित नौकरी देने के झूठे वादों के कारण अपना जीवन समाप्त कर लिया था। मंगलवार को फ्रांस से प्रत्यर्पित किए गए 276 यात्रियों में से लगभग 70 प्रतिशत पंजाब से थे। इससे पता चलता है कि पंजाब के युवा बढ़ती बेरोजगारी के कारण पंजाब छोड़ने के लिए मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed