फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pharmacy Council Principal Vice President and Registrar removed from posts in Haryana

फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार: प्रधान, उप प्रधान और रजिस्ट्रार पर अनिल विज ने लिया कड़ा एक्शन, सभी को पदों से हटाया

Wed, 06 Jul 2022 07:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jul 2022 07:16 PM IST
सार

बुधवार को इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीनों पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाने का आदेश दिया। इसके अलावा, दूसरे दिन भी विजिलेंस की टीम ने फार्मेसी काउंसिल के कार्यालय में जांच जारी रखी। विजिलेंस दस्तावेजों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Pharmacy Council Principal Vice President and Registrar removed from posts in Haryana
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद प्रधान धनेश अदलखा, उप प्रधान सोहन लाल कंसल और रजिस्ट्रार राजकुमार वर्मा को तुरंत प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह कार्रवाई की है। जारी आदेश के अनुसार, अब स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव योगेश मेहता काउंसिल का कार्य संभालेंगे। साथ ही डिप्टी डायरेक्टर को काउंसिल के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

विज्ञापन


गौर हो कि भिवानी में विजिलेंस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया था, इसके बाद हिसार से फार्मेसी काउंसिल के उपप्रधान सोहन लाल कंसल को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ने प्रधान अधलखा, रजिस्ट्रार के खिलाफ भी केस दर्ज कर रखा है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। बुधवार को इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीनों पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाने का आदेश दिया। इसके अलावा, दूसरे दिन भी विजिलेंस की टीम ने फार्मेसी काउंसिल के कार्यालय में जांच जारी रखी। विजिलेंस दस्तावेजों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed