{"_id":"590f304ed1df86b4af9670733b820d4f","slug":"pgt-teacher-fainted-due-to-heat-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धनग्न होकर विरोध जता रहे शिक्षक बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धनग्न होकर विरोध जता रहे शिक्षक बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 04 Jun 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र मिलने में हो रही देरी के खिलाफ अर्धनग्न होकर उपायुक्त से मिलने उनके आवास पर जा रहे पीजीटी में से एक शिक्षक हीट स्ट्रोक के कारण बेहोश होकर रास्ते में गिर गए।
विज्ञापन
कैथल निवासी रघुवीर सिंह के बेहोश होते ही शिक्षकों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने पहले खुद ही प्राथमिक उपचार करने की कोशिश की और बाद में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
ये शिक्षक 10 दिनों से धरने पर बैठे थे और मंगलवार को शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात की थी, लेकिन वहां भी बातचीत विफल रही।