{"_id":"adac83df76671b1b5a96d6b0c7d27b05","slug":"pgt-counselling-will-still-eight-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ केंद्रों में आज भी होगी पीजीटी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ केंद्रों में आज भी होगी पीजीटी काउंसिलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jan 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में विभिन्न संकायों के तहत चुने गए पीजीटी की काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
दो दिवसीय काउंसलिंग के लिए पंचकूला में आठ केंद्र बनाए गए है। काउंसलिंग के पहले दिन रविवार को ज्योग्राफी, गणित, फिजिक्स, हिस्ट्री, पंजाबी, कॉमर्स, केमिस्ट्री और साइकोलॉजी विषयों की काउंसिलिंग की गई।
इसमें पंजाबी, हिस्ट्री और साइकोलॉजी को छोड़कर अन्य सभी विषयों में महिलाओं की काउंसिलिंग की गई। पहले दिन लगभग ढाई हजार पीजीटी की काउंसिलिंग की गई।
सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन के महासचिव सीएन भारती ने बताया कि सोमवार को भी पीजीटी की काउंसिलिंग होगी।
पहले दिन हुई काउंसिलिंग
सेक्टर---स्कूल------महिला/पुरुष---विषय
7-------जीएसएसएस----महिला---ज्योग्राफी
12ए----सार्थक----------महिला---गणित
6-------जीएमएसएस----महिला---फिजिक्स
20-----जीएमएसएस-----दोनों-----हिस्ट्री
15-----जीजीएसएसएस---दोनों-----पंजाबी
15-----जीजीएसएसएस---महिला---कामर्स
2-------डीआइइटी बिल्डंग-महिला--केमिस्ट्री
7-------डीइओ ऑफिस----दोनों----साइकोलॉजी