फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI reduced half an hour for registration in tele-consultation

कोरोना का असर : पीजीआई ने टेली-कंसल्टेशन में पंजीकरण के लिए आधा घंटा समय घटाया

Sat, 01 May 2021 12:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
PGI reduced half an hour for registration in tele-consultation
चंडीगढ़। कोरोना के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पीजीआई ने टेलीकंसल्टेशन के मरीजों के पंजीकरण की समय सीमा कम कर दी है।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन ने शुक्रवार को समयसीमा में बदलाव करते हुए सुबह 8 से 9 बजे तक पंजीकरण के लिए समय निर्धारित किया है, जबकि इससे पहले सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक पंजीकरण किया जा रहा था। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि कोरोना के मरीजों का दबाव तेजी से बढ़ने के कारण टेलीकंसल्टेशन के मरीजों की संख्या कम करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के बावजूद कोरोना के साथ ही अन्य मरीजों को भी इलाज मिलता रहे।

पीजीआई प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार ने बताया कि निदेशक प्रोफेसर जगतराम की अध्यक्षता में 27 अप्रैल को हुई बैठक में कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
न्यू ओपीडी 0172-2755991
एडवांस आई केयर सेंटर व डीडीटीसी 0172-2755992
एडवांस कार्डियक सेंटर 0172-2755993
एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 0172-2755994
ओरल हेल्थ सेंटर- 0172-2755995
इन नंबरों पर पाएं परामर्श
मनोचिकित्सा विभाग- 0172-2756809 सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक
रेडियोडाइग्नोसिस- 70870-07893 सुबह 8 से 11.30 बजे तक
पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट- 84276-94184 सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
हेमाटोलजी- 98789-95409- सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी- 85806-71351- सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
न्यूक्लियर मेडिसिन- 0172-2756729 सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक
एवी फिस्टुला हेल्पलाइन- 70870-07405 सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक
लंग कैंसर क्लीनिक- 98883-06877 सुबह 9.30 से शाम 4.30 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed