फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi_patients_refunds_chandigarh

मरीजों को 6 महीने में ऐसे मिलेगा रिफंड वापस

Wed, 18 Dec 2013 06:24 PM IST
आशीष वर्मा
आशीष वर्मा Updated Wed, 18 Dec 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
pgi_patients_refunds_chandigarh
पीजीआई ने उन मरीजों को बहुत बड़ी राहत दी है, जो इलाज और अन्य कारणों से अपना रिफंड तय समय में नहीं ले पाते थे या अपने बिल में परिवर्तन करवाना चाहते थे।
विज्ञापन


संस्थान की नई व्यवस्था के मुताबिक वे रिफंड छह महीने के भीतर ले सकेंगे। पहले यह समय सीमा तीन महीने की थी। पीजीआई के फाइनेंशियल एडवाइजर के प्रस्ताव पर पीजीआई के डायरेक्टर ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


पांच दिसंबर से यह व्यवस्था संस्थान में लागू कर दी गई है। पीजीआई की ओर से संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके पास टेस्ट के रिफंड और बिल बनवाने के लिए अर्जी देता है तो छह महीने के बाद उसकी एप्लीकेशन न ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पीजीआई की ओर से मानवीय आधार पर रिफंड पहले भी तीन महीने बाद भी वापस कर दिए जाते थे, लेकिन छह महीने तक विभाग को करना ही होगा। इसके लिए अब आधिकारिक तौर पर निर्देश जारी किए गए हैं।

पीजीआई में बिहार से लेकर जम्मू तक के मरीज आते हैं। सभी टेस्ट की फीस पहले से ही पीजीआई में जमा करा दी जाती है। इलाज के बाद यदि मरीज कोई टेस्ट नहीं कराना चाहता है या फिर किसी गड़बड़ी के कारण ज्यादा रुपये ले लिए तो उसकी फीस तुरंत वापस नहीं की जाती है।

इसके लिए विभागाध्यक्ष और अन्य अथॉरिटी से हस्ताक्षर कराने जरूरी होते थे। जैसा कि पीजीआई में भीड़ काफी ज्यादा रहती थी, ऐसे में लोग बाद में ही आना मुनासिब समझते हैं।

ऐसे में तीन महीने का समय भी कम पड़ जाता था। कई मरीजों ने इसके लिए गुहार भी लगाई थी। इसी को ध्यान में रखकर पीजीआई अथॉरिटी ने मरीजों के रिफंड वापस करने की लिमिट अब छह महीने कर दी है।

बिल परिवर्तन की लिमिट भी छह महीने की
पीजीआई की अथॉरिटी ने बिल परिवर्तन की लिमिट भी अब छह महीने कर दी है। पहले इसकी समय-सीमा तीन महीने की थी। इसके तहत हास्पिटल चार्ज में किसी तरह के संशोधन व चेंज आफ स्टेटस शामिल था।


मान लीजिए यदि किसी मरीज ने पहले पुअर पेशंट सेल से इलाज कराया और बाद में वह अपने इलाज का रुपया भर देता है तो उसके मरीज का स्टेटस बदलना पड़ता था। अब इसकी भी लिमिट छह महीने की कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed