फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI OT technicians on strike, all major surgery postpone

पीजीआई ओटी टेक्नीशियन हड़ताल पर, सभी बड़ी सर्जरी टली

Wed, 25 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
PGI OT technicians on strike, all major surgery postpone
PGI Strike - फोटो : File Photo
टेक्नीशियन को पीटने के आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं होने पर पीजीआई के ओटी टेक्नीशियन मंगलवार को हड़ताल पर रहे।  सभी आपरेशन अगले आदेश तक टाल दिए गए हैं। दूर-दराज से आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई पेशेंट इंतजार में हैं कि टेक्नीशियन काम पर लौटे, ताकि उनके आपरेशन हो सके। हालांकि जो सर्जरी बिना टेक्नीशियन के हो सकती थीं, पीजीआई ने उसे करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ओटी टेक्नीशियन की हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही ओटी टेक्नीशियन हड़ताल पर चले गए और डायरेक्टर आफिस के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि पीजीआई प्रशासन रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में नहीं है। हड़ताल पर जाते ही पीजीआई प्रशासन ने ओटी टेक्नीशियन को बातचीत के लिए बुलाया। बैठक में प्रशासन की ओर से तीन विकल्प रखे। पहला इस मामले को पुलिस को सौंप दिया जाए। दूसरा, नई कमेटी गठित की जाए, तीसरा कमेटी को दोबारा रिव्यू करने को दिया जाए।
विज्ञापन


ओटी टेक्नीशियन रिव्यू पर राजी हो गए, लेकिन उन्होंने भी शर्त रख दी। शर्त के मुताबिक जब तक कमेटी रिव्यू करेगी, तब तक आरोपी डॉक्टर आशीष को सस्पेंड रखा जाए। इस बात पर पीजीआई राजी नहीं हुई और बात बिगड़ गई। इसके बाद ओटी टेक्नीशियन फिर से धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। टेक्नीशियन का कहना है कि जब तक डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पीजीआई का दावा

PGI OT technicians on strike, all major surgery postpone
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल - फोटो : PTI
क्या है पीजीआई का दावा
पीजीआई की ओर से दावा किया गया है कि आपरेशन थियेटर मैनेजमेंट कमेटी की ओर से मंगलवार को रूटीन और इमरजेंसी सर्जरी की गई हैं। शाम पांच बजे तक 114 रूटीन सर्जरी और 20 इमरजेंसी सर्जरी की गई हैं।

मेरी पांच वर्षीय भतीजी का मंगलवार को आपरेशन होना था। सुबह उसे खाली पेट एडमिट कर लिया था। दोपहर के तीन बज चुके हैं, लेकिन आपरेशन नहीं शुरू हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि जब तक टेक्नीशियन नहीं आते, तब तक इलाज शुरू नहीं किया जा सकता। हम लोग पिछले आठ महीने से पीजीआई आ रहे हैं। आज लगा था कि पीजीआई के चक्कर काटना बंद हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भतीजी को कोकलियर इंप्लांट लगना था।
-हरचंद संधू, तरनतारन पंजाब

मेरी 12 वर्षीय बेटी का भी ईएनटी का आपरेशन होना है। पिछले आठ महीने के बाद आपरेशन की बारी आई थी, लेकिन हड़ताल की वजह से आपरेशन लटक गया है। सुबह से बेटी ने कुछ खाया भी नहीं है। हम लोग सोमवार सुबह पीजीआई पहुंच गए थे। ऐसा लग रहा है कि जब तक हड़ताल खत्म नहीं होती, तब तक आपरेशन का नंबर भी नहीं आना है।
-मीनू, जालंधर  पंजाब

मेरी बेटी का तो आपरेशन चल रहा है। बेटी को भी कोकलियर इंप्लाट लगना है। जो पंजाब वाले केस हैं, वे थोड़े कांप्लिकेटेड हैं। उसमें टेक्नीशियन की जरूरत पड़ सकती है। मेरे बेटी का केस कोई कांप्लिकेशन नहीं है।
प्रार्थना शुक्ला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed