फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI OPD will not open now, treatment will be done through telecommunication

अभी नहीं खुलेगी पीजीआई ओपीडी, टेलीकंसल्टेशन से होगा इलाज

Fri, 11 Dec 2020 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
PGI OPD will not open now, treatment will be done through telecommunication
चंडीगढ़। पीजीआई की ओपीडी अभी टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से ही चलाई जाएगी। पहले की तरह ओपीडी का संचालन शुरू होने के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम डायरेक्टर का कहना है कि कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या कम होने पर ही ओपीडी खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है। कोरोना के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही ओपीडी संचालन उचित होगा, क्योंकि ओपीडी में काफी संख्या में चंडीगढ़ के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों मरीज आते हैं। अगर अभी ओपीडी खोल दी गई तो संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने बताया कि पीजीआई में भर्ती होने वाले हर मरीज की कोरोना जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर उन्हें कोविड हॉस्पिटल या अन्य वार्डों में भर्ती किया जा रहा है, लेकिन ओपीडी में एक दिन में 10 हजार से 15000 मरीजों की जांच संभव नहीं होगी, इसलिए संक्रमण बचाव के लिए अभी टेली कंसल्टेशन के जरिए अप्वाइंटमेंट पाने वाले मरीजों को ही ओपीडी में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed