फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI honoured the team that served in Jammu and Kashmir during Operation Sindoor

Chandigarh News: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर में सेवा निभाने वाली टीम को पीजीआई ने किया सम्मानित

Thu, 29 May 2025 02:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
PGI honoured the team that served in Jammu and Kashmir during Operation Sindoor
चंडीगढ़। पीजीआई ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर के संकटग्रस्त क्षेत्र में नेशन ड्यूटी करने वाली टीम को सम्मानित किया। इनमें डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, परिवहन कर्मचारी और स्वयंसेवक शामिल थे। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए टीम की हिम्मत, त्वरित प्रतिक्रिया और पेशेवर उत्कृष्टता की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डीन डॉ. आशुतोष गुप्ता के अलावा डॉ. शैली महाजन, प्रो. आरके राठो, प्रो. संजय जैन, प्रो. विपिन कौशल, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. बी आर मित्तल समेत अन्य सीनियर फैकल्टी मौजूद थे। प्रो. विवेक लाल ने कहा कि टीम ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच ग्राउंड जीरो पर न केवल लोगों की जान बचाई बल्कि संकट में फंसे कई लोगों को सम्मान, राहत और उम्मीद की भावना भी दी। उनका योगदान चिकित्सा कर्तव्य से कहीं बढ़कर है। जम्मू में चिकित्सा प्रदान करने वाली टीम में एनेस्थीसिया से डॉ. अमित शर्मा, डॉ. सचिन कुमार, जनरल और वैस्कुलर सर्जरी से डॉ. स्वप्नेश साहू, डॉ. गोकुलकृष्णन हरि, ऑर्थोपेडिक्स से डॉ. हिमांशु कंवत, डॉ. उदित जयंत, प्लास्टिक सर्जरी से डॉ. महेश जांगड़ा और डॉ. सचिन सी. नायर शामिल थे। तीन नर्सिंग अधिकारी नरिंदर त्यागी, रमेश कुमार और कृष्ण कुमार चौबीसों घंटे रोगियों की देखभाल करने, शल्य चिकित्सा के बाद की रिकवरी की निगरानी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। परिवहन विभाग की टीम के अलावा शिव नाथ, प्रदीप कुमार, लखवीर सिंह, जसवीर सिंह, राजवीर सिंह, संदीप सिंह, जगतार सिंह, जतिंदर सिंह, मलकीत और गौरव कुमार भी शामिल हैं। दर्शन सिंह के साथ विश्व मानव रूहानी केंद्र के दो स्वयंसेवकों मनमोहन और श्याम पासवान को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed