फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI doctors will now write consultations in Hindi, order issued

Chandigarh News: पीजीआई के डॉक्टरों अब हिंदी में लिखेंगे परामर्श, आदेश जारी

Sun, 09 Jun 2024 05:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
PGI doctors will now write consultations in Hindi, order issued
चंडीगढ़। पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब डॉक्टर हिंदी में परामर्श लिखेंगे। इतना ही नहीं डॉक्टर मरीजों को इलाज संबंधी पूरी जानकारी हिंदी में बताएंगे। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने आदेश जारी कर सभी संकाय सदस्यों से ऐसा करने के लिए कहा है। 4 जून को जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि ओपीडी के साथ ही वार्ड में मरीजों के कार्ड पर हिंदी में पूरी जानकारी लिखी जाए।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने मरीजों के हित में हिंदी में बीमारियों से संबंधित जागरूकता वीडियो बनवाने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि ऐसा कर ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभान्वित किया जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को हिंदी में वीडियो तैयार करवाकर ओपीडी और वार्ड में चलवाने को कहा है। बता दें कि पीजीआई की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 10 हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अन्य चंडीगढ़ समेत अन्य प्रदेशों के मरीज शामिल हैं। उनमें से ज्यादातर मरीज गांव क्षेत्र से आते हैं। इस आदेश के बाद उन मरीजों के इलाज की राह आसान होगी। क्योंकि कई बार वे मरीज डॉक्टर की बात और कार्ड पर लिखी गई जानकारी को समझने में असमर्थ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed