{"_id":"5f11d39c8ebc3e63e55647eb","slug":"pgi-director-told-kovid-s-opposition-new-guideline-beyond-comprehension-implemented-guidelines-set-central-government-chandigarh-news-pkl381659218","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई डायरेक्टर ने कोविड की नई गाइडलाइन के विरोध को बताया समझ के परे, कहा- हमने केंद्र सरकार की ओर से तय की गई गाइडलाइन को ही किया लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई डायरेक्टर ने कोविड की नई गाइडलाइन के विरोध को बताया समझ के परे, कहा- हमने केंद्र सरकार की ओर से तय की गई गाइडलाइन को ही किया लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ‘हमें अपने कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल है। नर्सिंग स्टाफ अस्पताल की रीढ़ है। ऐसे में पीजीआई उनकी अनदेखी कैसे कर सकता है।’ यह बातें पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने कहीं। उन्होंने कहा कि पीजीआई प्रशासन ने भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को ही लागू किया है। इसमें नर्सिंग स्टाफ के साथ ही कोविड अस्पताल में ड्यूटी कर रहे सभी कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। पीजीआई नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन का इन गाइडलाइन का विरोध समझ से परे है।
पीजीआई डायरेक्टर ने जानकारी दी कि नई गाइडलाइन में नर्सिंग कैडर के अधिकारियों को कोविड एरिया में 10 दिन की ड्यूटी के बाद 5 दिन की छुट्टी और नॉन कोविड में ड्यूटी के बाद 4 दिन की छुट्टी दी जाएगी। साथ ही उनकी ड्यूटी भी कोविड अस्पताल से अलग लगाई जाएगी। इसके अलावा पीजीआई यूटी प्रशासन के सहयोग से होटल पार्क व्यू में लॉजिंग और बोर्डिंग की सुविधा दे रहा है। यही नहीं, पीजीआई अपने सभी कर्मचारियों को पीपीई किट दे रहा है। सीसीटीवी की निगरानी में पीपीई किट पहनने और हटाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्क्रीनिंग, थर्मल स्क्रीनिंग और टेस्ट की सुविधा भी दी जा रही है। वेबिनार का आयोजन कर स्टाफ को जागरूक किया जा रहा है।
दूसरी ओर पीजीआई नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सत्यवीर सिंह डागर ने नई गाइडलाइन को गलत बताते हुए फिर से पुरानी गाइडलाइन को ही लागू रहने देने की मांग की है। बता दें कि पीजीआई प्रशासन ने कोविड अस्पताल में ड्यूटी कर रहे नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी, क्वारंटीन व टेस्ट की गाइडलाइन में बदलाव किया है। पीजीआई की नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन इन गाइडलाइन का विरोध कर रही है।