{"_id":"69430a0acaf0d6d4870aeaf3","slug":"pgi-contract-workers-begin-indefinite-hunger-strike-chandigarh-news-c-16-pkl1079-899684-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति (जेएसी) ने 8 दिसंबर के नोटिस के तहत बुधवार दोपहर दो बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल की अगुवाई जेएसी के सीनियर वाइस चेयरमैन संजीव कुमार और कॉन्ट्रैक्ट सिक्योरिटी गार्ड्स यूनियन के अध्यक्ष हरीश कुमार कर रहे हैं।
जेएसी का आरोप है कि प्रशासन ने दोपहर साढ़े तीन बजे प्रस्तावित वार्ता को विफल कर दिया। समिति के अनुसार सीमित कर्मचारियों को ही बुलाने और जेएसी चेयरमैन को शामिल न करने पर बातचीत नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने बताया कि 4500 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का करीब 55 करोड़ रुपये वेतन व डीए बकाया है। अन्य मांगों में मातृत्व अवकाश, मेडिकल सुविधाएं, बोनस और हटाए गए चार सिक्योरिटी गार्ड्स की बहाली शामिल है। ब्लैक बैज विरोध जारी है।