फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pgi Chandigarh Started New Medical Tests and Hiked Fees of Some Tests

पीजीआई चंडीगढ़ ने शुरू किए कुछ नए टेस्ट और कई किए महंगे, इलाज के खर्च पर पड़ेगा असर

Wed, 18 Dec 2019 02:48 PM IST
खुशबू गोयल आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Dec 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Pgi Chandigarh Started New Medical Tests and Hiked Fees of Some Tests
Pgi Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़ में गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों का इलाज अब थोड़ा महंगा हो गया है। कई रोगों की जांच का शुल्क दोगुना कर दिया गया है। कई जांचों के शुल्क में 20 से 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए रेट तत्काल रूप से लागू कर दिए गए हैं। यह फैसला हॉस्पिटल चार्ज कमेटी की मीटिंग में लिया गया है। जांच शुल्क बढ़ाने पर पीजीआई की ओर से तर्क दिया गया है कि जितना एम्स में रेट है, उतना ही बढ़ाया गया है और यह रेट प्राइवेट के मुकाबले बहुत कम है। इससे मरीज पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


हालांकि कुछ नए टेस्ट भी शुरू किए गए हैं, जो पीजीआई में आने वाले मरीजों के लिए राहत की बात है। पीजीआई के सूत्रों ने बताया कि हॉस्पिटल चार्ज कमेटी टेस्ट समय-समय पर टेस्टों के रेट रिव्यू करता है। टेस्ट की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और मशीनरी के दाम समय-समय पर बढ़ते रहते हैं। ऐसे में पीजीआई की ओर से शुल्क बढ़ाना मजबूरी होता है। पीजीआई की ओर से करीब तीन दर्जन टेस्टों के रेट रिवाइज किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें नेत्र विभाग, एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर, बायोटेक्नोलाजी, हीपैटोलॉजी, रेडियो डायग्नोसिस, साइटोलॉजी एंड गाइनी पैथोलॉजी, हेड एंड नेक सर्जरी, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी के टेस्ट शामिल हैं। पीजीआई की ओर से टेस्ट की नई लिस्ट अपडेट कर दी गई है। साथ ही सभी संबंधित डिपार्टमेंट को इस बारे में सूचना भी दे दी गई है। हालांकि कुछ मरीजों का कहना है कि पीजीआई के टेस्ट भी महंगे हैं। इन्हें सस्ता करना चाहिए, उल्टा महंगा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई ने कुछ नए टेस्ट भी शुरू किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से इम्यूनो पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के क्वार्ड स्क्रीन, ट्रिपल टेस्ट, एंटी एमओजी एंटीबायोटिक्स, एलर्जी कॉम्प्रिहेंसिव प्रोफाइल फूड जैसे टेस्ट शामिल हैं। इनमें क्वार्ड स्क्रीन व ट्रिपल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण टेस्ट हैं, जो बच्चे के जन्म से पहले किए जाते हैं। पीजीआई में टेस्ट नहीं होने के कारण मरीजों को प्राइवेट में टेस्ट करवाना पड़ता था, जो काफी महंगा होता था। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि रेट बढ़ाने का फैसला गठित कमेटी ने लिया है। रेटों में मामूली वृद्धि की गई है।

कुछ महत्वपूर्ण टेस्ट के रेट

नाम                           डिपार्टमेंट            पहले           अब
बैक्टीरियल सेन्सिटिविटी     माइक्रोबायोलाजी       150           250
बैक्टेक कल्चर               माइक्रोबायोलाजी       300          400
फंगल                       माइक्रोबायोलाजी        150          250
गलेक्टोमानन                माइक्रोबायोलाजी        300          500
बीटा डी ग्लूकॉन            माइक्रोबायोलाजी         2000        3000
फ्लो साइटोमेट्री             गाइनी पैथोलाजी         1500        3000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed