फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Chandigarh secured second position in medical category in National Institutional Ranking Framework

NIRF Ranking 2021: पीजीआई लगातार पांचवीं बार दूसरे स्थान पर, पीयू की ओवरऑल रैकिंग गिरी

Fri, 15 Jul 2022 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 02:22 PM IST
सार

पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल का कहना है कि निरफ रैंकिंग में पीजीआई ने पांचवी बार भी दूसरा स्थान प्राप्त कर चंडीगढ़ को पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इसका श्रेय पीजीआई की पूरी टीम को जाता है।

विज्ञापन
PGI Chandigarh secured second position in medical category in National Institutional Ranking Framework
पीजीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (निरफ 2021) में पीजीआई चंडीगढ़ ने फिर शानदार प्रदर्शन कर मेडिकल श्रेणी में लगातार पांचवीं बार देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एम्स दिल्ली को पहला स्थान मिला है। वहीं, विश्वविद्यालयों की श्रेणी में पंजाब यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल 41वीं रैंक हासिल की है। हालांकि पीयू की ओवरऑल रैकिंग में पिछले साल के मुकाबले तीन अंकों की गिरावट है। पीयू ने 2021 में यूनिवर्सिटीज की ओवरऑल रैकिंग में 38वां स्थान हासिल किया था। पीयू की ओर से ओवरऑल स्कोर में सुधार किया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से इस बार यूनिवर्सिटी रैकिंग में ओवरऑल स्कोर 100 में से 51.23 लिया गया है, जो पिछले वर्ष 50.31 था। 

विज्ञापन


पीयू यूआईपीएस फार्मेसी में तीसरे स्थान पर 
देशभर में फॉमेसी के संस्थानों में पीयू के यूआईपीएस विभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसमें स्कोर 76.29 मिला है। वहीं पहले स्थान पर जामिया हमदर्द है जिसका स्कोर 79.50 है। दूसरे स्थान पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद रहा है, जिसका स्कोर 79.46 है। पिछले वर्ष 2021 में यूआईपीएस 77.99 स्कोर के साथ देशभर में दूसरे स्थान पर था। 
विज्ञापन


पीयू के लॉ विभाग को मिला 30वां स्थान  
देशभर के लॉ के संस्थानों में पीयू के लॉ विभाग को 45.21 स्कोर के साथ 30वां स्थान मिला है। वहीं पिछली बार 2021 में लॉ विभाग को 45.62 स्कोर के साथ 27वां स्थान मिला था। इस बार मोहाली के आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने 47.68 स्कोर के साथ 26वां और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 57.57 स्कोर के साथ 13वां स्थान लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू ने ओवरऑल स्कोर में किया सुधार 
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से निरफ रैंकिंग में ओवरऑल स्कोर में पिछले वर्ष के मुकाबले सुधार किया गया है। पिछले वर्ष ओवरऑल स्कोर 50.31 था जबकि इस बार यह बढ़कर 51.23 हो गया है। हालांकि परसेप्शन में स्कोर गिरा है, रैकिंग में गिरावट का यह कारण हो सकता है। - प्रो. रेणु विग, डीयूआई, पीयू 


पीजीआई ने चंडीगढ़ को किया गौरवान्वित 
पीजीआई ने निरफ रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार मेडिकल संस्थानों में दूसरा स्थान लेकर चंडीगढ़ को देशभर में गौरवान्वित किया है। इसका पूरा श्रेय पीजीआई की टीम को जाता है। - प्रो. विवेक लाल, निदेशक, पीजीआई

निरफ रैंकिंग के इस बार के टॉप टेन मेडिकल कॉलेज 

रैंक 1: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली
रैंक 2: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़
रैंक 3: क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
रैंक 4: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, बेंगलुरु
रैंक 5: संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ
रैंक 6: अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
रैंक 7: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
रैंक 8: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
रैंक 9: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
रैंक 10: कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed