फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Chandigarh Research Related to Drugist Husbands

नशेड़ियों पर PGI की स्टडी, सनसनीखेज खुलासा

Sun, 15 Jun 2014 08:11 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jun 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
PGI Chandigarh Research Related to Drugist Husbands

ड्रग्स के आदी अब अपनी पत्नियों और बच्चियों पर भी अत्याचार कर रहे हैं। इसका खुलासा पीजीआई की एक स्टडी में हुआ है। स्टडी बताती है कि करीब 42.33 प्रतिशत महिलाएं अपने ड्रग एडिक्ट पति से रोजाना प्रताड़ित होती हैं।

विज्ञापन


ड्रग्स का सेवन करने के बाद पुरुष हिंसक हो जाते हैं और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। यहां तक वे छोटी-छोटी बच्चियों का शोषण भी करते हैं। बीते महीने पटियाला से ऐसा ही एक केस सामने आया था।
विज्ञापन


इसमें ड्रग्स लेने के बाद एक पिता ने अपने छोटी बच्ची से रेप की कोशिश की थी। विशेषज्ञ बताते हैं कि बच्चियों के यौन शोषण की बात सामने आ रही है, लेकिन इसका कोई डाटा उपलब्ध नहीं है और न ही इस संबंध में कोई स्टडी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिसर्च सिर्फ एल्कोहल तक ही सीमित

PGI Chandigarh Research Related to Drugist Husbands

पीजीआई के मुताबिक अब तक इंटीमेट पार्टनर वाइलेंस की रिसर्च सिर्फ एल्कोहल तक ही सीमित थी, लेकिन ड्रग्स एब्यूस से संबंधित स्टडी नहीं हुई थी।

इसका मकसद सिर्फ इतना जानना था कि ड्रग्स लेने के बाद पुरुष अपने अंतरंग मित्रों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।

यह स्टडी नार्थ इंडिया के डी-एडिक्शन सेंटरों में एक साल के भीतर आने वाली महिलाओं पर आधारित है। इसके लिए एक विशेष प्रकार के प्रश्न तैयार किए गए थे।

बड़ी उम्र के पति ज्यादा हिंसक

PGI Chandigarh Research Related to Drugist Husbands

पीजीआई की स्टडी में सामने आया है कि करीब 55 प्रतिशत महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं। 63.19 प्रतिशत महिलाएं अपने शराबी पति से प्रताड़ित होती हैं, जबकि 42.33 प्रतिशत महिलाएं ड्रग्स एडिक्ट पतियों से वाइलेंट का शिकार हैं।

स्टडी में यह भी सामने आया है कि जिन व्यक्तियों की उम्र ज्यादा है, वे अपनी पत्नियों को ज्यादा मारते-पीटते हैं। ये कम पढ़े-लिखे हैं और बेरोजगारी का रेशो भी काफी अधिक है। ज्यादा विस्तार पर जाने से पता चला है कि इनमें अधिकतर प्रभावित लोग न्यूक्लियर फैमिली से संबंध रखते हैं।

ये की गई सिफारिश

PGI Chandigarh Research Related to Drugist Husbands

स्टडी इस बात को साबित करती है कि एल्कोहल व ड्रग्स एडिक्ट अपने पत्नियों के साथ मारपीट करते हैं। एल्कोहल के आदी कुछ ज्यादा करते हैं तो ड्रग्स के आदी कुछ कम।

स्टडी ने सिफारिश की है कि पार्टनर वाइलेंस के हिस्से को ड्रग्स छुड़ाने के मैनेजमेंट में शामिल करना होगा। इस हिस्से को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed