लॉकडाउन में भी पीजीआई में मिल रहा इलाज, आप भी इस तरह उठा सकते हैं लाभ
- टेली कंसल्टेशन सर्विस के जरिए रोजाना सैकड़ों मरीजों को इलाज कर रहे डॉक्टर
- जरूरत पड़ने पर अस्पताल बुलाकर मरीजों का एग्जामिन भी कर रहे हैं डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों की ओपीडी बंद है। इससे हजारों मरीजों का इलाज रुका हुआ है। ऐसी स्थिति में पीजीआई की ओर से शुरू की गई टेली कंसल्टेशन सर्विस इन मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। 19 मई से शुरू इस सुविधा का कुछ ही दिनों में हजारों मरीजों ने लाभ उठाया है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर डॉक्टर चुनिंदा मरीजों को ओपीडी में एग्जामिन के लिए भी बुला रहे हैं ताकि उन्हें समय रहते बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके।
शुक्रवार को ऐसे 329 मरीजों को ओपीडी में बुलाकर डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। वहीं, शुक्रवार को कुल एक हजार मरीजों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। शनिवार को भी 1190 मरीजों को बिना अस्पताल बुलाए इलाज मुहैया कराया गया। टेली कंसल्टेशन सर्विस के शुरू होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी- चीन व्यवहार सुधारे, वरना भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह 1962 नहीं है
उनका कहना है कि लॉकडाउन में पीजीआई की इस सुविधा के कारण उन्हें इलाज उपलब्ध हो रहा है। इस सुविधा के कारण वह कोरोना संक्रमण से खुद को बचाते हुए अपना फॉलोअप ट्रीटमेंट भी सही तरीके से करा पा रहे हैं। टेली कंसल्टेशन सर्विस के तहत न्यू ओपीडी के सभी विभागों के साथ ही एडवांस्ड आई सेंटर ,एडवांस कार्डियक सेंटर, एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर, ओरल हेल्थ साइंस और मनोचिकित्सा विभाग के मरीज लाभ उठा रहे हैं।
पंजीकरण वाले मरीजों को ही मिल रही सुविधा
पीजीआई के प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण में बढ़ते भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीजीआई समेत अन्य सभी अस्पतालों की ओपीडी काफी दिनों से बंद है। इसे ध्यान में रखते हुए पीजीआई ने टेली कंसल्टेंशन सुविधा शुरू की है। इसके तहत सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच ओपीडी के मरीजों के कॉल रिसीव कर उनका पंजीकरण किया जा रहा है। उसके बाद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पीजीआई के डॉक्टर कॉल करके इन मरीजों को उचित परामर्श दे रहे हैं।
व्हाट्सएप वाले मोबाइल का ही दें नंबर
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीज ऐसा मोबाइल नंबर ही दें जिस पर व्हाट्सएप की सुविधा उपलब्ध हो, ताकि परामर्श के दौरान रिपोर्ट देखने में परेशानी न हो। व्हाट्सएप के जरिए मरीज अपना रिपोर्ट बिना पीजीआई आए ही डॉक्टर को दिखाकर उचित सलाह ले सकते हैं।
वहीं, मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पीजीआई के मनोचिकित्सा विभाग ने भी टेली कंसल्टेशन सर्विस शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी किए गए नम्बर 0172- 2756809 पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कॉल करके परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। नशा करने वालों और मानसिक समस्या वाले मरीजों को इस नंबर पर इलाज के साथ काउंसलिंग भी मिलेगी।
इन नंबरों पर फोन कर कराएं पंजीकरण
- नई ओपीडी 0172-2755991
- एडवांस्ड आई सेंटर 0172-2755992
- एडवांस कार्डियक सेंटर 0172-2755993
- एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 0172-2755994
- ओरल हेल्थ साइंस 0172-2755995