{"_id":"3ef1657b1e1046f332b8d513f3548ef1","slug":"pgi-attack-supervisor-crime-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में सुपरवाइजर पर चाकुओं से हमला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में सुपरवाइजर पर चाकुओं से हमला, आरोपी फरार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई की न्यू ओपीडी ब्लॉक की पार्किंग में तीन लोगों ने सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर पर चाकुओं से हमला कर दिया। सुपरवाइजर को गंभीर हालात में पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भरती कराया गया है।
हमले करने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रामा सेंटर में घायल का बयान दर्ज करने भी पहुंची।
पीजीआई में हमला होने से यहां के कर्मियों में जबरदस्त रोष और आरोपियों की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी की मांग की है। सुपरवाइजर के मुताबिक पीटने वालों एक व्यक्ति सरदार था।
विज्ञापन
सुपरवाइजर हरनाम अपनी ड्यूटी खत्म कर पार्किंग से अपना वाहन ले जाने लगा। इतने में दो लोग आए और हरनाम से किसी बात को लेकर बहस करने लगे। इनमें से एक व्यक्ति पहले से ही बाइक स्टार्ट कर खड़ा था।
बहस के बाद दोनों ने हरनाम को मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। चाकू हरनाम के सिर के पीछे लगा है। इससे वे घायल होकर गिर पड़े। लोगों ने पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
हमले के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। सुपरवाइजर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात ट्रामा सेंटर में हरनाम के पुलिस बयान भी दर्ज करने गई थी।
पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली थी। देर रात एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी चल रही थी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)