फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi_attack_supervisor_crime_chandigarh

पीजीआई में सुपरवाइजर पर चाकुओं से हमला, आरोपी फरार

Fri, 29 Nov 2013 02:02 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
pgi_attack_supervisor_crime_chandigarh
पीजीआई की न्यू ओपीडी ब्लॉक की पार्किंग में तीन लोगों ने सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर पर चाकुओं से हमला कर दिया। सुपरवाइजर को गंभीर हालात में पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भरती कराया गया है।
विज्ञापन


हमले करने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रामा सेंटर में घायल का बयान दर्ज करने भी पहुंची।
विज्ञापन


पीजीआई में हमला होने से यहां के कर्मियों में जबरदस्त रोष और आरोपियों की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी की मांग की है। सुपरवाइजर के मुताबिक पीटने वालों एक व्यक्ति सरदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरवाइजर हरनाम अपनी ड्यूटी खत्म कर पार्किंग से अपना वाहन ले जाने लगा। इतने में दो लोग आए और हरनाम से किसी बात को लेकर बहस करने लगे। इनमें से एक व्यक्ति पहले से ही बाइक स्टार्ट कर खड़ा था।

बहस के बाद दोनों ने हरनाम को मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। चाकू हरनाम के सिर के पीछे लगा है। इससे वे घायल होकर गिर पड़े। लोगों ने पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले जाया गया।


हमले के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। सुपरवाइजर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात ट्रामा सेंटर में हरनाम के पुलिस बयान भी दर्ज करने गई थी।

पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली थी। देर रात एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी चल रही थी।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed