फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol Diesal Prices Increament is Beneficial for E-Commerce, Online Company

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से इस सेक्टर को हुआ सबसे बड़ा फायदा, भर रही जेबें चांदी ही चांदी

Mon, 08 Oct 2018 11:29 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Oct 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesal Prices Increament is Beneficial for E-Commerce, Online Company
online shopping
पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से भले ही लोगों की जेबें ढीली हो रही है, लेकिन इससे आर्थिक जगत के एक सेक्टर को बहुत बड़ा फायदा हुआ है। ये हैं ऑनलाइन कंपनियां, जो चांदी पर चांदी कूट रही हैं। पिछले कुछ महीनों में बढ़ती ऑनलाइन शॉपिंग की एक वजह पेट्रो पदार्थों में वृद्धि को भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार में 20 से 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। यही नहीं, ऑनलाइन कारोबार ने ग्रामीण इलाकों में भी अपनी पैठ बढ़ाई है। देखा जाए, तो देश में कई ऐसी नामी कंपनियां हैं, जो विभिन्न उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करती हैं। इन कंपनियों द्वारा करोड़ों ग्राहकों को उत्पाद बेचे जाते हैं। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं, जो सब्जियों, फलों, पैकेज्ड फूड्स, ड्रिंक्स इत्यादि को ऑनलाइन ऑर्डर पर ग्राहकों को घरों में ही उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन


बिक्री में 20 फीसदी तक इजाफा
एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से जुड़े सीनियर एग्जीक्यूटिव अभिषेक ने बताया कि खाद्य एवं पेय पदार्थ, कपड़े, गिफ्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी फैशनेबल एक्सेसरीज, शूज इत्यादि की ऑनलाइन बिक्री में 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग से समय व पेट्रोल की बचत

Petrol Diesal Prices Increament is Beneficial for E-Commerce, Online Company
online shopping
मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है कि लोग बड़ी चीजों के साथ-साथ घर में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की चीजें भी ऑनलाइन मंगाना ज्यादा बेहतर विकल्प मान रहे हैं। चंडीगढ़ निवासी गिरीश आनंद बताते हैं कि किसी सामान को बाजार से लाने में पेट्रोल, डीजल व समय की तो खपत होती है, साथ ही यातायात जाम से भी जूझना पड़ता है।

ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग इस महंगाई के दौर में एक बेहतर विकल्प बन रहा है। चंडीगढ़ निवासी स्वर्णजीत सिंह के अनुसार, जिस तरह पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं, उससे अच्छा है कि चीजों को ऑनलाइन ही घर पर मंगा लिया जाए, ताकि छोटी-छोटी चीजों के लिए बाजार आने-जाने से मुक्ति मिले और गाड़ी में पेट्रोल की खपत बच सके।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑनलाइन कंपनियों की बढ़ी पैठ
बाजार मामलों के जानकार अर्पण सेठी के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार में इजाफे की एक वजह पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि मानी जा रही है। इस प्रभाव से शहर ही नहीं, गांवों में भी ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा बढ़ा है। ऑनलाइन कारोबार की कई कंपनियां अपने बढ़ते रूरल बिजनेस ट्रेंड को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। देखा जाए, तो दूर-दराज क्षेत्रों में बैठे लोगों के लिए भी ऑनलाइन शॉपिंग एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed