{"_id":"578503684f1c1b904913d667","slug":"petrochemical-demand-gst-petroleum-dealers-have-a-country-a-rate-slogan-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो पदार्थों को जीएसटी में लाने की उठी मांग, पेट्रोलियम डीलरों ने दिया एक देश, एक रेट का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो पदार्थों को जीएसटी में लाने की उठी मांग, पेट्रोलियम डीलरों ने दिया एक देश, एक रेट का नारा
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Jul 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने पेट्रोल पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। उन्होंने एक देश, एक रेट का नारा देते हुए तमाम राज्यों में वैट केअंतर को खत्म करने की भी मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा से मुलाकात की।
एसोसिएशन के प्रधान अजय बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि शराब और पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट से राज्यों को काफी राजस्व मिलता है। इसीलिए सभी राज्यों ने केंद्र सरकार पर दबाव डालकर इन चीजों को जीएसटी से बाहर रखने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के वित्तमंत्री वैट की दरें तय करें, ताकि देश भर में पेट्रोल पदार्थों के रेट एक समान हो सकें।
उन्होंने कहा कि वैट में अंतर के चलते देश के 53 हजार पेट्रोल पंपों में से 25 प्रतिशत बंदी की कगार पर पहुंच चुके हैं। क्योंकि उनके नजदीक ही दूसरे पेट्रोल पंप पर सस्ते उत्पाद मिल जाते हैं। एसोसिएशन इसके लिए सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन
अभी तक आठ राज्य एक देश, एक रेट पर सहमति जता चुके हैं। 15 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाली सभी राज्यों के सीएम की मीटिंग में भी इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। बंसल ने कहा कि रिफाइनरी से डिपो तक लोडिंग चार्ज में अंतर को ऑयल कंपनियों से ठीक करने को कहा गया है। पंजाब पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रधान संदीप सहगल ने पेट्रोल पंपों पर लूट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दस दिनों में पंद्रह वारदातें हो चुकी हैं। एडीजीपी आईपीएस सहोता से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।