{"_id":"eea446e37aab0c8730c2e508d50de5ba","slug":"petition-rejected-against-modi-rally-expansive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मोदी रैली के खर्च को चुनौती खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मोदी रैली के खर्च को चुनौती खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Sep 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 सितंबर की चंडीगढ़ रैली को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती देती याचिका खारिज कर दी गई। यह याचिका वीरवार को ही सुनवाई के लिए आई।
विज्ञापन
डिवीजन बेंच ने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता। मोहाली निवासी कैप्टन सीएस सिद्धू ने एडवोकेट जगमोहन सिंह भट्टी के माध्यम से दायर याचिका में मोदी की रैली पर प्रशासन को सरकारी खर्च करने से रोकने की मांग की थी।
विज्ञापन
याचिका में कहा है कि प्रशासन में प्रधानमंत्री की रैली का खर्च वहन करने का प्रस्ताव है, लेकिन वर्ष 2015-16 के लिए यूटी को मिले प्लान्ड और नॉन प्लान्ड बजट में इस खर्च का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
एक ओर मोदी की रैली पर प्रशासन आम लोगों का पैसा खर्च कर रहा है और दूसरी ओर वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए प्रापर्टी टैक्स लगा रहा है। बेंच ने कहा कि इसमें हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
इस पर याचिकाकर्ता ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी और आखिर हाईकोर्ट ने याचिका वापस लेने के कारण मामला खारिज कर दिया।