फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petition in Punjab Haryana High Court Against SIT of Panchkula Violence Case, Ram Rahim

आरोपः पंचकूला हिंसा मामले में राम रहीम को बचा रही एसआईटी, हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका

Sun, 28 Apr 2019 09:46 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 28 Apr 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Petition in Punjab Haryana High Court Against SIT of Panchkula Violence Case, Ram Rahim
गुरमीत राम रहीम
पंचकूला हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी पर डेरामुखी राम रहीम को बचाने के आरोप लग रहे हैं। इसलिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में डेरा समर्थकों द्वारा आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में एक अर्जी हाईकोर्ट पहुंची है।
विज्ञापन


अर्जी में मामले की जांच कर रही एसआईटी पर डेरामुखी को बचाने के आरोप लगाए गए हैं। इस अर्जी में याचिकाकर्ता ने कहा है कि मामले में पकड़े गए कई लोगों ने पुलिस और अदालत मे बयान दिए हैं कि इन दंगों की साजिश डेरामुखी के इशारे पर की गई थी। इन बयानों के बावजूद एसआईटी इन दंगों के साजिशकर्ता के तौर पर डेरामुखी को नामजद ही नहीं कर रही है।
विज्ञापन

डेरामुखी के खिलाफ अभी तक सीधे सबूत नहीं मिले

मुख्य याचिका पर एसआईटी ने गत वर्ष हाईकोर्ट में कहा था कि अभी तक इस मामले में डेरामुखी के खिलाफ सीधे सबूत नहीं मिले हैं। याची ने कहा कि इससे साफ है कि एसआईटी जानबूझकर डेरामुखी को बचा रही है। आईजी केके राव ने इन दंगों के पीछे की साजिश के बारे में तभी मीडिया में जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा था कि डेरामुखी को दोषी करार दिए जाने के बाद उन्होंने गाड़ी से लाल बैग मंगवाया, जो इन दंगों का इशारा था। याचिकाकर्ता ने कहा इतने सबूतों के बावजूद भी एसआईटी इन्हें नजरअंदाज कर रही है। ऐसे में साफ है कि यह इसलिए किया जा रहा है जिससे सरकार लोकसभा चुनाव में इसका फायदा ले सके। इस याचिका पर हाईकोर्ट 13 मई को मुख्य याचिका के साथ ही सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed