{"_id":"594df5a04f1c1b2d1e8b491d","slug":"petition-in-highcourt-against-makers-of-sonam-kapoor-movie-neerja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेशनल अवार्डी सोनम कपूर की ‘नीरजा’ के खिलाफ HC में याचिका, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल अवार्डी सोनम कपूर की ‘नीरजा’ के खिलाफ HC में याचिका, जानिए क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Jun 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
neerja bhanot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान देकर 360 जिंदगियां बचाने वाली जिस बहादुर बेटी 'नीरजा' का किरदार निभाने पर सोनम कपूर को नेशनल अवार्ड मिला, वह अब कानूनी पचड़े में फंस गई है। दरअसल, नीरजा भनोट के भाइयों ने मूवी के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
इसमें कहा गया कि फिल्म की रिलीज के एक साल बाद ब्लिंग एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन लिमिटेड ने अनुबंध का उल्लंघन किया। आरोप हैं कि उन्हें फिल्म की कमाई में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी नहीं दी गई। ऐसे में विवाद को सुलझाने के लिए परिवार ने आर्बिट्रेटर नियुक्त करने की मांग की है।
इससे पहले नीरजा भनोट के भाइयों अखिल और अनिश ने फिल्म के मेकर्स और प्रोड्यूसर को लीगल नोटिस भेजा था, लेकिन मामले का निपटारा बातचीत से नहीं हुआ। इसलिए नीरजा के भाइयों ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
नीरजा के भाइयों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें कुल कमाई का 10 प्रतिशत देने का वादा किया था। कॉन्ट्रैक्ट में भी ये बात लिखी गई थी, लेकिन उन्हें अब तक वो प्रॉफिट नहीं दिया गया है।

मुनाफे का मिलने वाला हिस्सा दान किया जाना था
नीरजा भनोट की कहानी
- फोटो : File Photo
नीरजा के भाई अनीश ने बताया कि भनोट परिवार समाज सेवा के लिए दान करता रहता है। इस मूवी से मिलने वाले मुनाफ को भी उन्होंने दान करने की योजना बनाई थी, लेकिन सब धरा रह गया है। दोनों भाई फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी रहे हैं। बता दें कि पिछले साल बड़े पर्दे पर सोनम कपूर की मूवी 'नीरजा' रिलीज हुई थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल कामयाब रही थी। इसे दर्शकों के अलावा आलोचकों से भी सराहना मिली थी। हाल ही में दिए गए राष्ट्रीय पुरस्कारों में इसके लिए सोनम कपूर को अवॉर्ड भी दिया गया।
एक्ट्रेस ने फिल्म में चंडीगढ़ की बहादुर लड़की नीरजा भनोट का किरदार निभाया था, जिसने 1986 में 360 लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी थी। इसके लिए नीरजा को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था और अवार्ड पाने वाली वो सबसे युवा लड़की थी। नीरजा पैनएएम फ्लाइट में थीं, जिसे कराची एयरपोर्ट पर आतंकियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। उन्हें पाकिस्तान और अमेरिका ने भी बहादुरी के सम्मान से नवाजा था।